वॉशिंगटन, (media saheb.com) | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों से वैक्सीनेशन कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वह इसकी सिफारिश करते हैं।
फॉक्स न्यूज को मंगलवार रात दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि लोग यह निर्णय लेने के लिए आजाद हैं।उन्होंने कहा कि ‘यह अद्वितीय और यह सुरक्षित है।’
इससे पहले भी डोनाल्ड वैक्सीनेशन को बढ़ावा दे चुके हैं। वह एनुएल कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस में CORONA का टीका लगवाने का आग्रह कर चुके हैं।(हि.स.) (the states. news)


