एडिलेड, (mediasaheb.com) | स्टार ओपनर आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने एडिलेड मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को तिहरा शतक बनाने की जबरदस्त उपलब्धि अपने नाम करने के साथ ही अपना नाम रिकार्ड बुक में भी दर्ज करा लिया।
33 वर्षीय बल्लेबाज़ इसी के साथ डे-नाइट टेस्ट प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बन गये हैं। उन्होंने इस मामले में गुलाबी गेंद से अज़हर अली के सर्वाधिक 456 रन के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। वार्नर ने इसी के साथ वर्ष 2019 में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है (वार्ता)


