वाशिंगटन (mediasaheb.com) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि कोविड-19 के बुरे दौर का समय बीत चुका है। वह देश के कुछ राज्यों में कारोबार को फिर से खोलने के बारे में गुरुवार को दिशा निर्देश घोषित कर सकते हैं।हालाँकि अमेरिका के बड़े व्यवसायी और कारपोरेट जगत की हस्तियाँ कोरोना टेस्टिंग और अधिकाधिक पी पी ई वैयक्तिक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता पर ज़ोर दे रहे हैं। व्यवसायी जगत की चिंता है कि खुदरा कारोबार, ग्रोसरी, फ़ार्मा आदि स्टोर को भारी क्षति हुई है। व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में नियमित दैनिक प्रेस काँफ़्रेंस के दौरान ट्रम्प आम दिनों की तुलना में तनिक ज़्यादा आश्वस्त थे। उन्होंने दावा किया कि टास्क फ़ोर्स की ओर से अपनाई गई आक्रामक रणनीति के आधार पर डाटा का अवलोकन करें तो बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।कोरोना वायरस के डाटा पर नज़र दौड़ाएँ तो अब पीक अर्थात शिखर को पार कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इन उत्साहित करने वाले आँकड़ों पर नज़र दौड़ाएँ, तो अब पहले से बेहतर स्थिति में आ गए हैं और अब नए सिरे से विचार करते हुए मई में शुरू में कारोबार को खोलने के बारे में नए दिशा निर्देश जारी किए जा सकते हैं। इस अवसर पर मौजूद व्हाइट हाउस रेस्पांस टीम की समन्वयक सुश्री डाक्टर डी ब्रिक्स ने कुछेक डाटा देते हुए कहा कि नौ राज्यों में क़रीब एक हज़ार कोरोना के मामले हैं। उन्होंने कहा कि अठाईस हज़ार लोग स्वस्थ हो कर भी लौटे हैं। इस संबंध में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के पच्चास राज्यों और दो संघीय इकाइयों में से तीस राज्यों में स्थिति नियंत्रण में है। अमेरिका में साढ़े छह लाख संक्रमित मामले हैं, जबकि 28 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।
विदित हो, पिछले कुछ दिनों से डेमोक्रेटिक स्टेट पश्चिम क्षोर पर वाशिंगटन, ओरेगन और कैलिफ़ोर्निया तथा उत्तर पूर्वी क्षोर पर मिशिगन तथा न्यू यॉर्क के गवर्नर कारोबार खोलने के बारे में अपने स्वतंत्र अधिकारों की दलीलें देने लगे हैं। इस पर ट्रम्प ने बड़े दावे के साथ कहा था कि कारोबार खोलने और दिशा निर्देश जारी किए जाने के मामले में राष्ट्रपति होने के नाते उनका एकमात्र अधिकार है। (हिस)
Friday, March 27
Breaking News
- किन्नर के साथ अश्लील हरकत? मंत्री के वीडियो पर बवाल, विपक्ष ने इस्तीफा मांगा
- रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी को एक महीना: अनदेखी तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट वायरल
- बिलासपुर में बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़: 19 साल का मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
- देश में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मेल से मचा हड़कंप
- ग्वालियर समेत MP के 7 जिलों में आज होगी बारिश: मार्च में तीसरी बार आंधी-बारिश का अलर्ट
- 9 लाख करोड़ स्वाहा… फिर आज शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1700 अंक लुढ़का
- 2025 बैच के IAS परिवीक्षाधीन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थापन
- ईद के बाद शूरा खान ने दिखाई बेटी की क्यूट झलक, पायल पहने अरबाज की नन्ही लाडली ने जीता दिल
- अपने ही धर्म को सच बताना संविधान के खिलाफ, हाई कोर्ट ने पादरी को लगाई फटकार


