मुम्बई, 28 मई ( mediasaheb.com )। टीवी कलाकार अभिमन्यु चौधरी को मुंबई पुलिस ने मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिमन्यु चौधरी और उनके दोस्त अभिनव ने एक सैलून में वहां काम करने वालों के साथ मारपीट की। ये मामला अंधेरी इलाके का बताया गया है। मामले के अनुसार, अभिमन्यु चौधरी की एक महिला मित्र ने आरोप लगाया था कि सैलून में काम करने वाले कर्मचारी ने उसको गलत तरीके से छूआ। इसे लेकर ही पहले उस महिला।और सैलून कर्मचारियों के बीच बहस हो गई। महिला ने ये जानकारी अभिमन्यु को दी, तो वे अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंच गए और सैलून में मारपीट हो गई। सैलून कर्मचारियों का आरोप है कि अभिमन्यु चाकू लेकर आए थे और आरोपी कर्मचारी पर उन्होंने चाकू से हमला किया। सैलून कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और अभिमन्यु चौधरी के साथ उनके दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। बताया जाता है कि अभिमन्यु चौधरी की महिला मित्र की ओर से सैलून कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 356, 324 और 326 के तहत मामला दर्ज किया है। अभिमन्यु चौधरी को टीवी शो मनमोहिनी में विलेन के रोल में देखा गया था। इन दिनों वे बालाजी के शो कसौटी ज़िंदगी की 2 में काम कर रहे हैं।(हि स)
Tuesday, March 10
Breaking News
- कभी शांति, कभी युद्ध की धमकी: ईरान पर ट्रंप के बदले सुरों के पीछे क्या है ‘मैडमैन थ्योरी’?
- उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
- मेरठ में बनेगा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर, ₹213.81 करोड़ के कार्यों की मंजूरी
- असम में 40 लाख महिलाओं को 9-9 हजार रुपये, चुनाव से पहले सरकार का बड़ा दांव
- आदि परब ‘परम्परा से पहचान तक’ का भव्य आयोजन 13 मार्च से
- फुटबॉल विश्व कप पर बड़ा बयान: COO बोले– इतना बड़ा टूर्नामेंट, इसे स्थगित करना आसान नहीं
- राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, सीकर-जैसलमेर में दफ्तर बंद
- Bihar के 55 कॉलेज बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी
- पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए नई नीति को योगी कैबिनेट की मंजूरी
- ऑपरेशन सिंदूर का असर बरकरार: 10 महीने बाद भी कराह रहा Pakistan, एयरबेस पर दिखे नुकसान के निशान


