(mediasaheb.com) जेम्स बॉन्ड सीरीज की आने वाली फिल्म ‘नो टाइम टू डाय’ ( No time to die) का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में डैनियल क्रेग टिपिकल जेम्स बॉन्ड के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
मशहूर ब्रिटिश फिल्म सीरीज जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘नो टाइम टू डाय’ है जिसमें एक बार फिर डैनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड के किरदार में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्टर में डैनियल टिपिकल जेम्स बॉन्ड के अंदाज में सूट पहने दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में पांचवी बार डैनियल जेम्स बॉन्ड (James Bond ) का किरदार निभाते नजर आएंगे।
बात दें कि सबसे पहले डैनियल 2006 में आई ‘कैसिनो रॉयाल’ (Casino royale) में जेम्स बॉन्ड के किरदार में दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने ‘क्वॉन्टम ऑफ सॉलेस’, ‘स्काईफॉल’ और ‘स्पेक्टर’ में भी जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाई थी।
‘नो टाइम टू डाय’ में ऑस्कर( Oscar) विनिंग ऐक्टर रामी मालेक इस बार विलन के किरदार में दिखेंगे। इस बार की बॉन्ड गर्ल क्यूबन ब्यूटी अना दे अर्मस ( Cuban Beauty Ana de Armas) होंगी। यह फिल्म अगले साल 8 अप्रैल 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। #Quantum of Solace #Skyfall #Spector

