पटना (media saheb.com) प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि ‘आत्मनिर्भर
भारत’ मिशन को गति देने के लिए ‘आत्मनिर्भर बिहार’ विशेषकर
देश के छोटे शहरों को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना बहुत जरूरी है।
श्री मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
केंद्र की नमामि गंगे और अमरुत योजना से संबंधित बिहार में 543.28 करोड़ रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने
के बाद कहा कि शहरी गरीबों और शहर में रहने वाले मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन आसान
बनाने वाली इन नई सुविधाओं के लिए वह सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि
आत्मनिर्भर भारत मिशन को गति देने के लिए आत्मनिर्भर बिहार विशेषकर देश के छोटे
शहरों को वर्तमान ही नहीं भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना बहुत जरूरी है।
इसी सोच के साथ अमरुत मिशन के तहत बिहार के अनेक शहरों में जरूरी सुविधाओं के
विकास के साथ-साथ ‘ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’के लिए बेहतर माहौल तैयार करने पर बल दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शहरीकरण आज के दौर की सच्चई है। आज
पूरे विश्व में शहरी क्षेत्रों की संख्या बढ़ रही है। भारत भी इस वैश्विक बदलाव का
अपवाद नहीं है, लेकिन कई दशकों से हमारी मानसिकता बन गई
और हमने मान लिया था कि शहरीकरण खुद में एक बड़ी समस्या और बड़ी बाधा है लेकिन
उनका सोचना कुछ अलग है। यदि शहरीकरण समस्या लगती है तो उसमें अवसर भी उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने तो उस दौर में ही इस सच्चाई को समझ
लिया था और वह शहरीकरण के बड़े समर्थक थे। उन्होंने शहरीकरण को समस्या नहीं माना।
उन्होंने तो ऐसे शहरों की कल्पना की थी, जहां गरीब
से गरीब व्यक्ति को भी अवसर मिले और जीवन को बेहतर करने के रास्ते खुले।(वार्ता)
Wednesday, February 18
Breaking News
- मुंबई ATS बनकर साइबर ठगी, RTO एजेंट से 17.15 लाख ऐंठे
- राज्यपाल रमेन डेका से राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष चौरड़िया ने की सौजन्य भेंट
- मैदान पर आपा खो बैठे जॉर्ज मुन्से, हेलमेट फेंकने के मामले में ICC ने लगाई फटकार
- प्यास की राजनीति से उबरा बुंदेलखंडः 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल
- युद्ध के संकेत तेज! खामेनेई की अमेरिका को खुली चेतावनी — ‘समंदर में डुबो देंगे बेड़ा’
- मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात, 80 वॉ महा- अधिवेशन का दिया न्यौता
- बजट 2026-27 “समृद्ध मध्यप्रदेश @2047” के लक्ष्य की प्राप्ति में सशक्त कदम: राज्यमंत्री पटेल
- लीलाटोला में शराब दुकान हटाने को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन, ग्रामीणों में आक्रोश
- मुख्यमंत्री साय बोले— जनगणना 2027 राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव
- मध्यप्रदेश के नगरों के युगांतकारी परिवर्तन और आधुनिक अधोसंरचना का मार्ग प्रशस्त करेगा यह बजट : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

