रायपुर , (mediasaheb.com) भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के वास्तविक चरित्र से जग जाहिर है देश दुनिया भाजपा नेताओं के काले कारनामे से वाकिफ है भाजपा नेताओं के छत्तीसगढ़ की कर्मकांड जनता भी जानती है ऐसे में भाजपा नेताओं के काले कारनामों को उजागर करने के लिए कांग्रेस को पोस्टर लगाने की आवश्यकता ही नहीं है ।भाजपा को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए कि उनके नेताओं का चरित्र और भाषा कैसी है? और उनके नेताओं का चरित्र क्या जनता से छुपी है ?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गांधी जी के 150वीं जयंती पर देशभर में सभी वर्गों ने गोडसेवादी विचारधारा का विरोध किया इससे घबराई भाजपा जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस पर पोस्टर जारी करने का आरोप लगा रही है ।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छुपकर चरित्र हनन करना दुष्प्रचार करना आरएसएस भाजपा की संस्कृति है। मुंह में राम बगल में नाथूराम को रखने वाले गांधीजी के विचारधारा को अपनाने का ढोंग कर रहे हैं भाजपा के भीतर बैठे गोडसेवादी विचारधारा जो बार-बार घृणा नफरत की भावना उत्पन्न करती है उस विचारधारा को त्यागने की क्षमता भाजपा में नहीं है जिस दिन भाजपा उक्त विचारधारा को त्याग देगी उस दिन गांधीजी की विचाधारा का सम्मान भाजपा कर पाएगी।देश गांधी जी के अहिंसा के बताये मार्ग पर चलकर निरन्तर प्रगति किया है गाँधीवादी विचारधारा से ही देश के सामाजिक ताना-बाना मजबूती के साथ खड़ा है।
Saturday, February 21
Breaking News
- जयपुर में भी चलेगी भारत टैक्सी, किफायती सफर का जल्द मिलेगा नया विकल्प
- डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना
- ‘ये हमारे देश का अपमान…’, मायावती से लेकर अखिलेश तक यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई
- होली पर यात्रियों को राहत, इंदौर से पटना और दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- सीएम भजनलाल का बड़ा फैसला, टॉप IAS अफसरों की ‘कॉल सेंटर’ पर लगाई ड्यूटी
- माहिका की बिकिनी तस्वीरें छाईं, हार्दिक पंड्या की बांहों में रोमांटिक पल, बोलीं- ‘मेरा बेबी’
- श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF जवानों से भरा बुलेटप्रूफ वाहन नहर में गिरा, 7 जवान घायल
- 3645 करोड़ के प्रोजेक्ट का 16 अप्रेल को काम होगा पूरा, 4 जिलों के 800 गांवों को मिलेगा पानी?
- जेमिमा रोड्रिग्स का बड़ा कारनामा, टी20I में रचा इतिहास
- Gold-Silver Price Update: सोने के भाव में तेज गिरावट, जानें आज का लेटेस्ट रेट


