रायपुर (media saheb.com) 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के आह्वान एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के निर्देशन पर वैश्विक कोरोना महामारी से निपटने प्रदेश के नागरिकों में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने योग व आयुर्वेद को जीवनशैली में शामिल करने के उद्देश्य से प्रतीकात्मक ऑनलाइन योग प्रतियोगिता का आयोजन वीरजी आयुर्वेदिक संस्थान के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ द्वारा लगातार दूसरे वर्ष कराया जा रहा है। खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि प्रतिभागियों को प्रज्ञा योग, अष्टांगा विन्यासा एवं सूर्य नमस्कार में से कोई भी 2 को अधिकतम 1 मिनट का वीडियो नाम व शहर के नाम के साथ 7771001701 मोबाइल नम्बर पर 15-18 जून तक व्हाट्सएप करना है, चयनित वीडियो को छत्तीसगढ़ खेल महासंघ के फेसबुक पेज सहित विभिन्न शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक किया जायेगा, कार्यक्रम की संयोजिका योगज्योति साहू एवं समन्वयक सुश्री अन्नपूर्णा टिकरिहा ने बतलाया कि परफॉर्मेन्स के 80% व जनता से राय लेकर 20% अंक प्रदान किए जाएंगे। 21 जून को शीर्ष 10 विजेताओं व अन्य चयनित 100 नामों की घोषणा के साथ प्रमाणपत्र व पुरस्कार वितरण राजीव भवन, शंकर नगर, रायपुर में कराया जायेगा।(the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे

