धमतरी, (mediasaheb.com) वर्ष 1989 में छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में श्री श्याम अग्रवाल जी ने पी बी एस ऑइल इंडस्ट्रीज की स्थापना की, उस समय खाद्य तेल की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रतिदिन 50 टन खाद्य तेल की उत्पादन क्षमता के साथ इस इकाई की शुरुआत की गयी, वर्तमान में अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए कंपनी ने प्रतिदिन 125 टन रिफाइंड राईस ब्रान ऑइल उत्पादन का कीर्तिमान हासिल लिया है. कंपनी की 300 एम टी और 200 एम टी की 2 सॉल्वेंट एक्सट्रेक्शन इकाइयां 24 घंटे उत्पादन प्रक्रिया में संलग्न है, जिससे बढ़ती मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने में मदद मिलती है. श्रेष्ठ गुणवत्ता और निर्बाध उत्पादन प्रक्रिया में ऑटोमेशन के कारण राइस ब्रान ऑइल में सुपर सर्वोत्तम ब्रांड ने बाज़ार में अपना अलग स्थान बनाया है साथ ही पिछले कुछ वर्षों में सेहत के प्रति जागरूकता को देखते हुए सुपर सर्वोत्तम की मांग में आश्चर्यजनक बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ ही आज हम छत्तीसगइ से निर्मित राइस ब्रान आयल ब्रांड्स मैं इकलौते हैं जो कि पूरे भारतवर्ष में अपना ऑइल उपलब्ध कराते हैं। आज छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय ब्रांड सुपर सर्वोत्तम देश के सभी बड़े रिटेल स्टोर्स जैसे रिलायंस मार्ट , जिओ मार्ट, डी मार्ट, बेस्ट प्राइस , मेट्रो, बिग बास्केट, फ्लिपकार्ट जैसे सभी प्लेटफॉर्म्स तथा बाजार की सभी प्रमुख किराना दुकानों पर भी उपलब्ध है। पीबीएस ऑइल इंडस्ट्रीज प्रा. लि. ने अपने इनोवेशन एवं गुणवत्ता को सर्वोपरि माना है एवं कंपनी सदैव उच्च गुणवत्ता मानकों पर सर्वोत्तम खाद्य तेल की आपूर्ति हेतु प्रतिबद्ध है।
श्री श्याम अग्रवाल
पीबीएस ऑइल इंडस्ट्रीज प्रा. लि. अपने आप में दृढ़ आत्मविश्वास एवं गुणवत्ता के संकल्प का श्रेष्ठ उदाहरण है.कंपनी के सफल संचालन की भूमिका रख श्री श्याम अग्रवाल ने इसे स्थायी विरासत का मान दिया है. हमेशा सेउन्हें लगता था कि वे लोगों की जीवन शैली में ऐसा बदलाव लाएं जो उन्हें अच्छी सेहत के करीब लाये, उन्होंने स्वाद और सेहत का अद्भुत संगम पेश कर खाद्य तेलों का निर्माण प्रारम्भ किया। श्री श्याम अग्रवाल ने हमेशा सर्वश्रेष्ठ मानक आधारित गुणवत्ता और आधुनिकता को प्राथमिकता दी, जिस कारण से कंपनी बाजार में शुद्धता की मिसाल पेश करने में सफल हुई है. #SuperSarvottam
प्रभाष अग्रवाल
बहुंमुखी प्रतिभा के धनी श्री प्रभाष अग्रवाल अपनी दूरदर्शिता के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने में विश्वास रखते हैं, उन्हीं के प्रयासों से बाजार के प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स के बीच सर्वोत्तम ब्रांड को शीर्ष पर स्थापित करने में सफलता मिली है. उनका मानना है कि बाजार हमेशा इनोवेटिव और फायदेमंद प्रोडक्ट को हाथोहाथ लेता है, तभी सर्वोत्तम के निर्माण से लेकर ब्रांडिंग तक पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी की झलक मिलती है. उत्पादकता को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं क्षमता को बढ़ाने में भी श्री प्रभाष अग्रवाल का कार्य सराहनीय है, उन्हीं की कर्मठता ने आज ब्रांड सर्वोत्तम को विश्व पटल पर एक सेहतमंद और सर्वाधिक अपनाया जाने वाले उत्पाद के रूप में ख्याति दिलाई है। #SuperSarvottam
विवेक अग्रवाल
पीबीएस ऑइल इंडस्ट्रीज प्रा. लि. में बहुआयामी ज़िम्मेदारी का निर्वहन करनेवाले श्री विवेक अग्रवाल मुख्यतः प्रशासन प्रबंधन सम्बन्धी कार्य देखते हैं. निर्माण से लेकर सफल प्रबंधन तक उनकी विषेशज्ञता पूरे समूह के लिए प्रेरणादायी है. श्री विवेक अग्रवाल की टीम गुणवत्ता नियंत्रण एवं परिशुद्धता के समस्त मानकों पर बारीकी से ध्यान देती है. वैसे तो उन्हें कंपनी के सभी विभागों एवं कार्यप्रणाली की सम्पूर्ण जानकारी होती है फिर भी विशेष रूप से वे गुणवत्ता मानकों पर अपनी पैनी नज़र रखते है, ताकि उत्पाद की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और उपभोक्ता को हमेशा सर्वोत्तम उत्पाद ही मिले । #SuperSarvottam

!! सर्वे भवन्तु सुखिनः – सर्वे सन्तु निरामयः !!
इस ध्येय पंक्ति को ही अपना लक्ष्य बनाकर पीबीएस ऑइल इंडस्ट्रीज प्रा. लि. कार्यरत है. प्रत्येक व्यक्ति को सेहत के धन से समृद्ध रहने का अधिकार है, खाद्य उत्पाद कोई भी हो, उसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कंपनी ने हमेशा से अपने खाद्य तेलों के माध्यम से घर घर में सेहत प्रदान की है। खाद्य तेलों के व्यवसाय के अतिरिक्त पीबीएस ऑइल इंडस्ट्रीज प्रा. लि. सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी अग्रणी है. कंपनी कई निस्वार्थ निकायों के संचालन में सहभागी भी है जिनमें अक्षय पात्र फाउंडेशन, फ्रेंड्स ऑफ़ ट्राइबल सोसाइटी – एफ टी एस, इत्यादि प्रमुख हैं। इन निकायों के माध्यम से कंपनी ज़रूरतमंद लोगों तक आवश्यक संसाधन एवं यथोचित सहायता उपलब्ध कराती है. साथ ही कंपनी द्वारा प्रदूषण (कार्बन उत्सर्जन) कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाये जाते रहे हैं जिनमे नियमित समय अंतराल पर वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम किये जाते हैं. पीबीएस ऑइल इंडस्ट्रीज प्रा. लि. समाज के प्रति अपने दायित्व के निर्वहन के लिए योजनाबद्ध तरीके से निरंतर क्रियाशील है। #SuperSarvottam

