रायपुर (media
saheb.com) स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य में चार नए जिले और 18 नई तहसीले बनाने की घोषणा की है। CM बघेल ने राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिलों का पुनर्गठन करते हुए चार नये जिले मोहला-मानपुर, सक्ती,
सारंगढ़-बिलाईगढ़ तथा मनेन्द्रगढ़ के गठन की घोषणाकी उन्होने इसके साथ ही 18 नई तहसीलों के गठन की भी घोषणा की।उन्होने राजस्व संबंधी कामकाज की जटिलता से जनता को राहत दिलाने के लिए नामांतरण की प्रक्रिया का सरलीकरण करने की घोषणा की।
उन्होने कहा कि सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर-निगमों में एक उद्यान सिर्फ महिलाओं के लिए विकसित किया जाएगा, जो ‘मिनीमाता उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा।उन्होने कहा कि प्रदेश के महाविद्यालयों में, स्नातक तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयु-सीमा के बंधन को खत्म कर दिया जायेंगा।
CM बघेल ने कहा कि प्रदेश की जनता को रियायती दर पर दवा उपलब्ध कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री सस्ती दवा योजना’ नगरीय क्षेत्रों में लागू है। अब यह ‘श्री धन्वन्तरी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।उन्होने बिजली कंपनियों में विभिन्न पदों पर 2500 से अधिक कर्मियों की भर्ती का ऐलान करते हुए कहा कि डायल 112 सेवा की उपयोगिता को देखते हुए इसका विस्तार अब पूरे प्रदेश में किया जाएगा। (वार्ता) For English News : the states.news
Monday, April 6
Breaking News
- आज का राशिफल 6 अप्रैल 2026, मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन
- नेपाल में संकट गहराया, सरकार ने हफ्ते में दो दिन की छुट्टी का ऐलान किया
- मिथिला को नई सुविधा: दरभंगा-बेंगलुरु सीधी उड़ान का शुभारंभ, पहले दिन ही सीटें फुल
- बस्तर राइडर्स मीट 2026 : रोमांच, संस्कृति और पर्यटन का अद्भुत संगम
- पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए प्रत्येक माह लगाए मेडिकल कैंप – राज्यपाल रमेन डेका
- एअर इंडिया ने इजरायल उड़ानें 31 मई तक निलंबित की, भारतीय यात्रियों में चिंता बढ़ी
- ईरान की सीमा में घुसकर अमेरिका का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, मौत के जबड़े से सुरक्षित निकाला अपना जांबाज पायलट
- सबका साथ–सबका विकास से ही संभव सिकल सेल का उन्मूलन : राज्यपाल पटेल

