रायपुर(mediasaheb.com ) पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से निकाय चुनाव में जनादेश आया है इसे कांग्रेस (#Congress ) की जीत कहना उचित नहीं होगा। कांग्रेस को इस पूरी जनादेश से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के काम काज को लेकर शहरी मतदाताओं ने जो जनादेश दिया है उससे सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान के कांग्रेस सरकार जनता के लिए नहीं खुद के लिए काम कर रही है। हमें जो बहुमत मिला है वह सकारात्मक बहुमत है जो हमारे मनोबल को मजबूत करता है। कांग्रेस जहां भी जीती है, वह केवल हथकंडों और सत्ता के दुरुपयोग एवं खेल के नियम बदल देने से जीती है।
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि इस चुनाव को लेकर जो प्रक्रिया अपनाई गई थी वह गैर लोकतांत्रिक थी इससे हमारे लोकतांत्रिक मूल्य मजबूत नहीं होते। अगर जनता से महापौर/अध्यक्ष चुनने का मौका छीना नही जाता तो कांग्रेस निकायों में दो अंक तक नहीं पहुंच पाती। श्री अग्रवाल ने बड़ी संख्या में भाजपा के महापौर/अध्यक्ष चुने जाने की उम्मीद जताई है।
Saturday, April 4
Breaking News
- विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित होगा उत्तर प्रदेश, पर्यटन विभाग ने पेश किया विकसित यूपी@2047 का रोडमैप
- नीतीश कब देंगे इस्तीफा? नई सरकार के गठन का शेड्यूल फाइनल, अब सबसे बड़ा सवाल- बीजेपी किसे बनाएगी सीएम?
- सीमा हैदर ने बेटे का रखा खास नाम, पाकिस्तान को लगेगी ‘मिर्च’
- महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने मचाई धूम, 1 साल में बेचीं इतनी यूनिट्स, महिंद्रा ने हासिल किया खास मुकाम
- फीफा विश्व कप: ईरान के मैचों को अमेरिका के बजाय मैक्सिको में कराने का विवाद अभी भी अनसुलझा
- महिला आरक्षण बिल और परिसीमन से बड़ा दांव खेल रही भाजपा, क्या मिशन 2029 की तैयारी शुरू?
- राय लक्ष्मी ने धोनी संग अफेयर को बताया ‘दाग’, बोल्डनेस के लिए हैं फेमस
- पर्यावरणीय मंजूरी के नियमों में बड़ा बदलाव: अब 45 दिन में ‘सिया’ मौन रही, तो मुख्य सचिव लेंगे फैसला
- Russia Oil: जंग के बीच भारत ने उठाया बड़ा कदम, चीन को पड़ा झटका
- ईरान जंग में फंसी रही दुनिया, भारत ने किया ब्रह्मोस का खेल, समंदर में आ रहा है नया सिकंदर


