रांची, (media saheb.com)। चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि ने दोषी करार दिया है। सजा के बिंदुओं पर 18 फरवरी को सुनवाई होगी।सीबीआई की विशेष कोर्ट ने सीबीआई द्वारा प्रस्तुत किये गये गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर लालू यादव को दोषी पाया है। इसके साथ ही अदालत ने चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी में शामिल लालू यादव सहित 75 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। अदालत ने इस मामले में छह महिला सहित 24 आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है। बरी होने वालों में राजेंद्र पांडेय, साकेत, बिहारी लाल, दीनानाथ सहाय, रामसेवक, ऐनल हक़, सनाउल हक़, मो. हुसैन, कलशमणि कश्यप, बलदेव साहू, रंजित सिन्हा, अनिल सिन्हा, अनिता प्रसाद, रामावतार शर्मा, चंचल सिन्हा, रामशंकर सिंह, बसंत सिन्हा, क्रांति सिंह, मधु मेहता शामिल हैं। (हि.स.)
Tuesday, March 3
Breaking News
- CM मोहन ने सरकारी कर्मचारियों को दी राहत, अब मिलेगा इतने सालों का एरियर्स भुगतान
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना की दो मई को होगी परीक्षा, 20 मार्च तक मांगे गए आवेदन
- 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने किया बदलाव
- टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज
- कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना
- AI और सेना का मिलाजुला रिश्ता? पेंटागन डील के बाद OpenAI घिरी, ChatGPT अकाउंट्स की हो रही बाढ़ में डिलीट
- जबलपुर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और खाद्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव को किया तलब, जानें क्या है मामला
- बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी, नायब तहसीलदार पर आरोप; एसपी और थाना प्रभारी को दी शिकायत
- DGP अरुण देव गौतम की बस्तर में हाई-लेवल बैठक, नक्सलियों पर 31 मार्च से पहले होगा निर्णायक प्रहार
- युवा कलाकारों से छात्रवृत्ति के मंगाए आवेदन, संस्कृति विभाग कई सब्जेक्ट में देगा सहायता


