रायपुर, (mediasaheb.com) । प्रदेश के पर्यटन तीर्थ चम्पारण के दर्शन के लिए गुजरात #Gujarat से आया श्रद्धालुओं का जत्था छत्तीसगढ़ पहुंचा है। देशभर में लॉक डाउन #Lock down की वजह से तीर्थयात्री वापस नहीं जा सके हैं। गुजरात के इन 89 श्रद्धालुओं की मदद के लिए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव सातव ने शनिवार को CM भूपेश बघेल से मदद की गुहार लगाई है। इस पर CM भूपेश बघेल ने राजीव सातव से कहा कि बिल्कुल चिंता न करें। अधिकारियों को निर्देश हैं कि वे अतिथियों का ठीक तरह से ध्यान रखें। हम प्रदेश में न बाहर से किसी को आने दे रहे हैं। न किसी को बाहर भेज रहे हैं। यह सबकी सुरक्षा का सवाल है। उन्हें स्थिति सामान्य होने तक यहीं रहने दीजिए। स्थिति सामान्य होंने पर ससम्मान सभी श्रद्धालुओं को भेज दिया जाएगा। भूपेश ने कहा कि बाहर से आए लोग जो वापस नहीं जा पाएं हैं। उन्हें सभी सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।(हि.स.)
Saturday, April 11
Breaking News
- 11 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि में बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- दिल्ली के कपासहेड़ा में एक्सपायर्ड सामान का बड़ा रैकेट पकड़ा गया
- नागौर में इलेक्ट्रिक कार का गलत चालान, जांच के आदेश
- चेपॉक में CSK बनाम दिल्ली कैपिटल्स, पहली जीत की तलाश
- प्रदेश के विद्यार्थियों ने देखी उत्तर-पूर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवन शैली
- पति की हत्या कर रो-रोकर पत्नी ने किया ड्रामा, वायरल हुआ ‘कातिल’ बीवी का वीडियो
- बॉलीवुड गानों पर थिरके निक जोनस, सोशल मीडिया पर वीडियो ट्रेंड में
- 2200 करोड़ रुपये के मेगा प्रोजेक्ट से यूपी का प्रवेश द्वार गाजियाबाद बनेगा इंटीग्रेटेड अर्बन हब
- सलमान खान विवाद पर हेमा शर्मा का खुलासा, करियर को लेकर दिया बयान
- पटना में 12 अप्रैल को राहुल गांधी का बड़ा राजनीतिक दौरा

