रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘गल्ली बॉय'( GULLY BOY ) को भारत की तरफ से आधिकारिक तौर पर अगले साल 9 फरवरी को आयोजित होने वाले 92वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित ये फिल्म मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स की ज़िंदगी पर आधारित है। फिल्म विवियन फर्नाडिज़ उर्फ डिवाइन और नावेद शेख उर्फ नैज़ी और अंडरग्राउंड रैप मूवमेंट के इर्दगिर्द घूमती है।
फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर ने टवीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, “गल्ली बॉय को भारत की तरफ से 92वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है।” बता दें कि ‘गल्ली बॉय’ में आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी और विजय राज भी अहम भूमिकाओं में नज़र आए थे। फिल्म अब तक साउथ कोरिया में बुचौन इंटरनेशनल फैंटस्टिक फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फिल्म और अगस्त में आयोजित हुए इंडियन फेस्टिवल ऑफ मेलबॉर्न में बेस्ट फिल्म समेत कई अवार्ड जीत चुकी है।
Wednesday, March 11
Breaking News
- सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी
- वन तस्करों पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र
- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित
- विकास के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहा बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- बस दो दिन की LPG बची, किचन बंद होने का खतरा, होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार
- स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन
- एसीएस स्वास्थ्य की अध्यक्षता में समिति गठित
- राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का शिलान्यास किया
- बुमराह की पत्नी संजना गणेशन का ग्लैमरस अंदाज, बिकिनी लुक हुआ वायरल, रह चुकी हैं मिस इंडिया

