नयी
दिल्ली, (mediasaheb.com) 71वें गणतंत्र दिवस (#Republic_day) समारोह के मद्देनजर रविवार को राष्ट्रीय राजधानी
में सुरक्षा तगड़े इंतजाम किये गये हैं।
देशभर में हो रहे
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) (#Citizenship Amendment Act )(#CAA)के विरोध के चलते इस बार सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी की गयी
है। पुलिस के अनुसार राजपथ से लालकिले तक आठ किलोमीटर लंबे परेड पर कड़ी निगरानी
रहेगी।
दिल्ली के विभिन्न
इलाकों में कुल 150 सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं
जिसमें चांदनी चौक, लाल किला और यमुना खादर के इलाके
शामिल हैं।
दिल्ली के सभी
मैट्रो स्टेशन पर सुरक्षा (#Delhi_metro_station ) व्यवस्था
कड़ी की गयी है। साथ ही रेलवे स्टेशनों, हवाई
अड्डों और बस टर्मिनलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है।
दिल्ली पुलिस के
निर्देशों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मैट्रो की
सेवाएं रविवार को कुछ मैट्रो स्टेशनों पर आंशिक रूप से स्थगित रहेंगी।
केंद्रीय सचिवालय और
उद्योग भवन मैट्रो स्टेशन पर दोपहर 12 बजे
तक आवागमन स्थगित रहेगा। वहीं पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग मैट्रो स्टेशन पर सुबह
8:45 से दोपहर 12 बजे तक मेट्रो सेवा स्थगित रहेगी।(वार्ता)
Saturday, February 14
Breaking News
- Toyota की पहली 3-रो इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, भारत में एंट्री की संभावना
- राज्यपाल मंगुभाई पटेल से प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की सौजन्य भेंट
- वैलेंटाइन डे पर मौसम रहेगा साफ!, अगले 7 दिन बड़े बदलाव के संकेत नहीं
- सेना के 4 जवानों की सड़क हादसे में गई जान, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार
- प्रेम बाईसा मौत मामले में खुलासा: अस्थमा अटैक से हुई मौत, जहर नहीं मिला
- मोटोरोला का जबरदस्त ऑफर: ₹12,500 से कम में 24GB RAM वाला 5G स्मार्टफोन
- सूर्य ग्रहण में सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ या अशुभ? शास्त्रों में क्या है विधान
- उत्तराखंड–मेरठ STF की बड़ी कार्रवाई: SSC MTS परीक्षा में नकल गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
- महाशिवरात्रि पर 300 वर्षों बाद महासंयोग: शुभ और राजयोग में करें दिन-रात की विशेष साधना
- जगदलपुर में कार में SDO का मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

