धमतरी (mediasaheb.com) शहरवासियों को निस्तारी की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से गंगरेल बांध के पानी से तालाबों को भरने की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। सहायक नहर नाली से तालाब को भरा जा रहा है। इससे आसपास का माहौल हरा-भरा दिखने लगा है। गर्मी के शुरुआती माह में ही सूख चुके तालाबों को भरने की दिशा में एक बार फिर निगम ने प्रयास शुरू किया है। कुछ दिनों तक इस पर ब्रेक लगा हुआ था। सहायक नहर नालियों की सफाई होने के बाद से नालियों से फिर पानी आना शुरू हुआ है। तालाब भरे जाने से लोगों को राहत मिलने लगी है। महापौर अर्चना चौबे ने बताया कि पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल संसाधन विभाग की सहायता से शहर के तालाब भरे जा रहे हैं। इस कार्य में पूर्णतः ब्रेक नहीं लगा था, शहर के चिन्हांकित तालाबों को भरने की योजना है। इससे नागरिकों को राहत मिलेगी। (हि.स.)।
Wednesday, February 18
Breaking News
- आदिवासी मतांतरण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘PESA’ के तहत ग्राम सभाओं को मिलेगा अधिकार
- CBSE की बड़ी लापरवाही: गणित का पेपर कम पड़ने पर परीक्षा तीन शिफ्ट में कराई गई
- भिलाई में फर्जी मृत्यु का दावा, 1.19 करोड़ रुपये की बीमा राशि निकालने का मामला सामने आया
- पाकिस्तान से विवाद के बीच भारत को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर संकट
- हिमंत सरमा और भूपेन बोरा की यारी, असम में कांग्रेस पर पड़ सकता है बड़ा असर
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक विषयों पर संवाद
- बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट, VIDEO में कार टक्कर, पिस्टल और हथौड़े से हमला, 2KG सोना-कैश लेकर फरार
- मुख्यमंत्री ने ‘सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- 67 साल के इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर रणजी फाइनल में, बंगाल को 6 विकेट से हराया
- UP में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, टाइप-8 बंगला मिलने पर भी मायावती ने जताई अपनी राय

