अजमेर, (mediasaheb.com)| राजस्थान
में अजमेर के सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती का 900वां जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आज से शुरु हो
गया।
जानकार कार्यक्रम के तहत अकीदत अल सुबह से ही उनकी मजार शरीफ
पर अकीदत के फूल पेश करके दुआ कर रहे हैं।
खादिम मुकदस मोईनी ने बताया कि गरीब नवाज के जन्मोत्सव पर
सायं बड़े पीर साहब की पहाड़ी से 21 तोपों की
सलामी एवं शहनाई वादन होगा। साथ ही चादर का जुलूस भी निकाला जायेगा। चादर निजामगेट
से मजार शरीफ तक ले जाकर पेश की जायेगी। ये खादिम समुदाय का का कार्यक्रम होगा
जिसमें आशिकाना – ए – ख्वाजा भी शिरकत करेंगे।
उन्होंने बताया कि रात को आस्ताना बंद होने के बाद महफिल का
भी आयोजन किया जायेगा। आज से सिलसिलेवार चलने वाले कार्यक्रम में कल भी ख्वाजा
साहब की जीवनी एवं शिक्षाओं का बखान होगा और उनकी शान में तान एवं मनकबत पेश किये
जायेंगे।
ख्वाजा साहब के 900 वे जन्म
मौके पर सुबह से ही दरगाह शरीफ में जायरीनों के हाजिरी लगाने का दौर चल रहा है।
दरगाह में जायरीनों की अतिरिक्त भीड़ देखी जा सकती है। ख्वाजा साहब का 808वां सालाना उर्स भी इसी महीने भरने जा रहा है जो 5 मार्च तक भरेगा ।(वार्ता)
Saturday, March 7
Breaking News
- 07 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक जानें सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ
- बंगाल SIR पर ममता बनर्जी का बड़ा आरोप: जिंदा वोटर्स को बताया गया मृत
- 21 साल की रत्ना बनीं आधुनिक खेती की मिसाल, नए तरीकों से कमा रहीं लाखों रुपए
- होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का सवाल, बोले- प्रधानमंत्री की नीति समझौतावादी
- एवीजीसी कॉन्टेंट क्रिएटर लैब पर पोस्ट बजट वेबिनार 9 मार्च को
- ईरान युद्ध महंगा पड़ा: पहले 100 घंटे में ही US ने खर्च किए 31 हजार करोड़ रुपये
- प्रदेश में बन रहा है इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के लिए सशक्त ईको सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- भानपुरी में आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे का अनूठा संगम हेल्थ एटीएम का शुभारंभ
- ओडिशा में CISF का 57वां स्थापना दिवस: गृह मंत्री अमित शाह ने समारोह में की शिरकत


