मुंबई, (media saheb.com) | क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर Corona पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी खुद सचिन तेंदुलकर ने अपने प्रशंसकों को ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग खुद अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।
सचिन तेंदुलकर ने शनिवार सुबह अपने ट्वीट में कहा है कि उनके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट करवाया गया था। इनमें से सिर्फ उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, बाकी घर के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वे अपने घर में ही रहकर इलाज करवा रहे हैं। सचिन अपने घर में एकांतवास में हैं।(हि.स.)(the states. news)

