रायपुर(media saheb.com)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बस्तर के कोंडागाँव ज़िले के बोरगाँव में स्कार्पियो और ऑटो की ज़बर्दस्त भिड़ंत में सात लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो जाने पर गहन दु:ख व्यक्त कर शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। श्री साय ने हादसे में गंभीर रूप से घायल छह अन्य लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विदित रहे, रविवार की अपराह्न हुए इस हादसे में मृतक व घायल पांडयान ग्राम निवासी एक ही परिवार के सदस्य हैं और गोडना गाँव से एक पारिवारिक शोक कार्यक्रम से लौटते समय यह हादसा हुआ। श्री साय ने प्रदेश में तेज़ रफ़्तार वाहनों के कारण लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर चिंता जताई ।For English News : the states.news

