मुंबई (mediasaheb.com) रोहित शेट्टी के मेगा कॉप यूनिवर्स के देसी एवेंजर्स अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और अजय देवगन ‘सूर्यवंशी’ के क्लाईमैक्स के लिए एक साथ नजर आए हैं। वीर सूर्यवंशी यानी अक्षय कुमार, सिम्बा यानी रणवीर सिंह और सिंघम यानी अजय देवगन तीनों एक साथ खाकी की वर्दी में हैं। अक्षय ने ‘सूर्यवंशी’ के क्लाईमैक्स शूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। फोटो में अक्षय कुमार ने सिंघम और सिम्बा के कंधों पर अपना हाथ रखा है और वह गुस्से में दिख रहे हैं। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया-‘कॉप यूनिवर्स के देसी एवेंजर्स! जब ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’ की मुलाकात सूर्यवंशी से होगी तो उम्मीद है कि 27 मार्च, 2020 को न केवल आतिशबाजी होगी, बल्कि पूर्ण विस्फोट होगा।’
अजय देवगन ने ट्वीट किया-‘माझी बिल्कुल सतकली नाहिं- सैल्यूट सिम्बा, सूर्यवंशी और सिंघम, 27 मार्च, 2020 को सेना में शामिल हो रहे हैं। सिम्बा यानी रणवीर सिंह ने भी ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा-‘फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अगले साल 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा -‘रोहित शेट्टी के मेगा कॉप यूनिवर्स !!!! जब सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी मिलेंगे तो अगले साल 27 मार्च को ब्लास्ट होगा।’
फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है। कैटरीना ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में पुलिस की वर्दी दिख रही थी जिस पर ‘वीर सूर्यवंशी’ नाम का टैग लगा था। फिल्म में अक्षय के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। अक्षय पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। फिल्म में गुलशन ग्रोवर भी हैं। यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। (हि स )

