रायपुर (mediasaheb.com)
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल
इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी
अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी
संजय चैबे ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश
बधेल जी को पत्र जारी कर ई कामर्स द्वारा लाॅकडाउन अवधि में होम डिलीवरी पर तत्काल
रोक लगाने पर आभार एवं कोरोना वैक्सिनेशन हेतु पूरे प्रदेश में व्यापारी वर्ग की
टीम की उपलब्धता एवं शासन के साथ सहभागिता निभाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी से
आग्रह किया ।
कैट सी.जी.चैप्टर के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव
ने माननीय मंत्री जी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि राज्य में कोरोना
के प्रकोप से उत्पन्न विनाशकारी आपदा को कम करने के लिए और इस कठिन समय में
छत्तीसगढ़ के नागरिकों की रक्षा के लिए आपके नेतृत्व में किए गए उपायों के लिए आभार
व्यक्त करते हैं । हमें यकीन है कि आपके द्वारा अपनाये जाने वाले ये सहायक उपाय
हमारे राज्य में कोरोना को नियंत्रित करने में मदद करेंगे । उन्होनें आगे कहा कि
आपके द्वारा इस कठिन समय में राज्य के व्यापारियों के हित में उठाए गए महत्वपूर्ण
कदम जिसमें आपके द्वारा ई-कामर्स यथा अमेजान, फिलपकार्ट द्वारा इस लाॅकडाउन अवधि में गैर आवश्यक सामान की होम
डिलीवरी पर त्वरित निर्णय लेते हुए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया इससे
राज्य का व्यापारी वर्ग अभिभूत है और आपके व्यापारी वर्ग के हितार्थ लिए गए
निर्णयों से विगत वर्ष की भांति जल्द ही राज्य की आर्थिक गतिविधियां पुनः पटरी पर
आ जावेंगी इसके लिए आशान्वित है।
विक्रम सिंहदेव ने आगे कहा कि आपके द्वारा कोरोना से बचाव के
लिए राज्य में किए जा रहे वैक्सिनेशन कार्यक्रम, आपका ऐतिहासिक निर्णय, जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र
के प्रत्येक व्यक्ति को मुफ्त टीकाकरण की घोषणा एवं वैक्सीन की सुलभ एवं पर्याप्त
उपलब्धता हेतु उठाए गए कदमों के लिए पूरा प्रदेश आपका अभिनंदन करता है । टीकाकरण
के इस व्यापक कार्यक्रम में प्रदेश का व्यापरी वर्ग भी अपनी सहभागिता निभाते हुए
जुडना चाहता है। पूरे प्रदेश में व्यापारियों की टीम मौजूद है जो आवश्यकता पडने पर
टीकाकरण के इस कार्यक्रम को संचालित करने, एवं शासन के कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने हेतु तैयार है।
हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप जैसे मुखिया के नेतृत्व मंे हम कोराना की
जंग जल्द ही जीत जायेंगे एवं राज्य में स्थिति जल्द ही सामान्य हो जायेगी ।(the states. news)
Monday, April 6
Breaking News
- पश्चिमी चंपारण में अतिक्रमण पर सख्ती: 60 लोगों को नोटिस, कागजात दिखाओ या खाली करो जमीन
- एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- Rupee Rally: डॉलर के मुकाबले 12 साल में सबसे बड़ी तेजी, RBI के कड़े कदमों से मिली बड़ी उछाल
- मणिपुर: भारत-म्यांमार बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 4 उग्रवादी गिरफ्तार
- ये 5 कारण हैं जिनकी वजह से अचानक बाजार में हलचल मची, आ गई जोरदार रैली
- असम में हेमंत सोरेन को नहीं मिली सभा की अनुमति, फोन से जनता को संबोधित कर जताया कड़ा विरोध
- जनगणना में खास सवाल: घर में कितने शादीशुदा और मुखिया की जाति क्या है?
- रांची में एकम डायलॉग्स का आयोजन, 11 पद्मश्री विजेता और रक्षा राज्य मंत्री साझा करेंगे मंच
- इंस्पायर अवार्ड मानक योजना, पलामू ने लगातार छठी बार झारखंड में पाया प्रथम स्थान
- कांकेर और मनेन्द्रगढ़ सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी


