रायपुर (mediasaheb.com) कॅान्फेडरेशन आफ आल
इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी
अध्यक्ष मगेलाल मालू , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंह देव, प्रदेश महामंत्री
जितेन्द्र दोशी, प्रदेश कार्यकारी महामंत्री परमानन्द जैन, एवं प्रदेश
कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, ने बताया कि देश के सबसे बडे व्यापारिक संगठन काॅन्फेडरेशन ऑफ
ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सी.जी. चेप्टर के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया
गया ।
कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने सर्वप्रथम भारत माता
के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम में
उपस्थित कैट के पदाधिकारियों एवं व्यापारीगण को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज
हम देश में 72 गणतंत्र दिवस मना रहे है। देश के आजादी के पश्चात् आज
हमारा भारत वर्ष निरंतर विकास करते हुए आज विश्व के विकासशील देशों की श्रेणी में
है। आज भारत वर्ष हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है, चाहे वह विज्ञान, शिक्षा, कृषि, व्यापार , इंजिनियरिंग, मेडिकल, स्पेस सेक्टर, आर्थिक क्षेत्र, उद्योग जगत में तेजी
से विकास कर रहा है।
श्री अमर पारवानी ने कहा कि देश के सबसे बडे व्यापारिक संगठन
काॅन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) सी.जी. चेप्टर ने विगत 3 वर्ष से प्रदेश
कार्यरत है। इस अल्प समय में ही कैट सी.जी. चेप्टर ने अपनी विशिष्ट पहचान बना कर
प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्योग जगत के हित में निंरतर कार्य कर रही है। गत वर्ष
कोविड – 19 के चलते पूरे विश्व में व्यापार पर संकट आ गया था जिससे जन-धन
की हानि हुई। बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है, और व्यापार में नुकसान उठाना पड़ा। अभी
वर्तमान हमारे देश नें कोविड -19 का टीका बना लिया है। और पूरे देश में टीका-करण
किया जा रहा है। जिससे कि लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाया जा सकें तथा स्वस्थ भारत का
निर्माण हो सके ।
श्री पारवानी ने आगे कहा कि कैट सी.जी. चेप्टर ने समय – समय पर
केन्द्र एवं राज्य सरकार को विभिन्न मुद्दो पर सुझाव प्रेषित किये गये है। जिनमें
से अधिकत्तर सुझावो को मान लिया गया है। कैट सी. जी. चेप्टर व्यापारियों एवं सरकार
में मध्य सेतु का कार्य कर रही है। जिससे व्यापारियों एवं शासन के मध्य समन्वय
स्थापित कर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम के अंत में कैट सी.जी. चेप्टर के कार्यकारी अध्यक्ष
श्री विक्रम सिंह देव ने कैट के उपस्थित पदाधिकारियों , विभिन्न व्यापारी
संगठनो के पदाधिकारियों एव गणमान्य व्यापारियों का आभार व्यक्त किया ।
कैट सी.जी. चैप्टर के घ्वजारोहण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से
शामिल रहेेः- अमर पारवानी, मगेलाल मालू, विक्रम सिंह देव, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, अजय अग्रवाल, नरेश गंगवानी, भरत जैन, कैलाश खेमानी, राम मंधान, अमर गिदवानी, वासु माखीजा, संजय जयसिंघ, जितेन्द्र गोलछा, जय नानवानी,
मोतीलाल सचदेव,
निलेश मुंदड़ा, जयराम कुकरेजा, उत्तम गोलछा, सतीश श्रीवास्तव, दीपक बल्लेवार, पोहूमल,
अर्जुनदास
ओचवानी, गोविन्द चिमनानी, इन्दर लाल धीरानी, टी श्रीनिवास रेडडी,
पुरूपोत्तम
देवांगन, जीवत बजाज,, रमाशंकर देवांगन, नारायण सेन, कैलाश साहू, संजीत गोयल, हरिमल सचदेव, प्रशांत गुप्ता, प्रेम पाहुजा, रतन अग्रवाल, गोविन्द माहेश्वरी, राजेश अग्रवाल,
परमानंद जैन
(सायकल) देवराज गुरनानी, दीपक विधानी, संतोष वलेचा, कपिल दोशी, वैभव सिंह, पीताम्बर कोडवानी, बी.के. सिंह, बाबूराव मोदी, राजेश अग्रवाल, भरत माखीजा, हरी नारायण गुप्ता, विजय पटेल, बंसत पटेल, जयराम पटेल, महेश पटेल, मनोज सचदेव, सुरेन्द्र सचदेव, रमेश गंगवानी, गौरव जैन, अन्नूचन्द्र इत्यादि शामिल रहे। (the states. news)
Wednesday, April 8
Breaking News
- सीजफायर का ऐलान होते ही अमेरिका में ट्रंप के इस्तीफे की मांग क्यों उठी?
- झालावाड़ के स्कूल में बोल उठेंगे पेड़, तकनीक और प्रकृति के संगम से पर्यावरण शिक्षा की अनूठी पहल
- जालोर में परीक्षा फर्जीवाड़े पर एसओजी का शिकंजा, 250 से अधिक अभ्यर्थी संदेह के घेरे में
- धनबाद में सख्ती के बीच होमगार्ड फिजिकल टेस्ट: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूरी तरह प्रतिबंध
- कालाष्टमी 2026, 10 अप्रैल को रखा जाएगा व्रत, शनि-राहु के दोषों से मुक्ति दिलाएगी काल भैरव की पूजा
- IPL 2026, दिल्ली और गुजरात के बीच आज होगी कांटे की टक्कर
- राजनांदगांव में शराब बिक्री से रिकॉर्ड कमाई: 360 करोड़ का राजस्व, 7 नई दुकानों की तैयारी
- प्रदेश में 3 चक्रवात एक्टिव, 7 जिलों में बारिश, 11 जिलों में अलर्ट; ओले गिरने का अनुमान
- ईरान को पाई-पाई चुकाएगा अमेरिका, नुकसान का मुआवजा देगा; गजब शर्तें सामने आईं
- पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 21 अप्रैल को राजस्थान का दौरा

