रायपुर (mediasaheb.com)
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल
इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष
जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री
सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी
संजय चैंबे बताया कि ष्देश के व्यापारी आज एमएसएमई की परिभाषा के तहत शामिल
होने के कारण बेहद खुश हैं और दिल से प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और एमएसएमई
मंत्री श्री नितिन गडकरी को देश के व्यापारियों के लिए इतने बड़े और ऐतिहासिक कदम
उठाने के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हैं। इसी श्रंखला में देश भर के
व्यापारी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पियूष गोयल के विशेष आभारी
रहेंगे जिन्होंने इस निर्णय में व्यापारियों के वकील बनकर जिस दृढ़ता से एक
उत्प्रेरक की भूमिका निभाईष्-कहा कन्फेडरेशन ऑफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने
। कैट पिछले एक साल से अधिक समय से लगातार इस मुद्दे को उठा रहा था और विभिन्न
स्तरों पर सरकार के साथ बातचीत कर रहा था। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा छोटे
कारोबारियों को फायदा होगा ।
श्री पारवानी और श्री दोशी ने कहा कि इस निर्णय से व्यापारी
एमएसएमई श्रेणी के अंतर्गत आएंगे और प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र के आधार पर दिए
जाने वाले ऋण को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। इसके
अलावा अब व्यापारियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के कई अन्य लाभों को भी
प्राप्त किया जा सकेगा जिनका लाभ एमएसएमई श्रेणी के लोग अभी उठा रहे हैं।
श्री पारवानी और श्री दोशी ने कहा कि आज देश के व्यापारिक
समुदाय जो लगभग 40 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है और लगभग 115 लाख करोड़ का सालाना
कारोबार कर रहा है के लिए बेहद बड़ा दिन है। कोविड महामारी से प्रभावित व्यापारी अब
बैंकों से आवश्यक वित्त प्राप्त करके अपने व्यवसाय को बहाल करने में सक्षम होंगें।
इन व्यापारियों को बैंक पहले लोन देने में आनाकानी करते थे। सरकार का यह कदम न
केवल अर्थव्यवस्था बल्कि भारत के सबसे जीवंत खुदरा व्यापार को पुनर्जीवित करने की
दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।(the states. news)
Tuesday, April 7
Breaking News
- 7 अप्रैल 2026 का राशिफल: मेष राशि वालों की बढ़ेगी भागदौड़, सिंह और मकर को मिलेगा मेहनत का फल
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे


