मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन की आने वाली फिल्म मिमी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मिमी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कृति ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “मिमी सब एक्सपेक्ट करती है सिवाय इस अनएक्सपेक्टेड जर्नी के। ये मेरी मिमी है आपके लिए। अपनी फैमिली के साथ इस कहानी को जरूर देखिए। ” यह फिल्म 30 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन और सई तम्हणकर से होती है, जो कार में कहीं जा रहे होते हैं। कृति फिल्म में एक डांसर का रोल निभाती नजर आएंगी। कृति जिस महल में नाचती हैं, वहीं एक विदेशी कपल रहने आता है और उन्हें कृति पसंद आ जाती हैं। इसके बाद वो कपल कृति से सेरोगेट मदर बनने के लिए कहता है और इसके बदले मोटी रकम ऑफर की जाती है। पहले तो कृति मना कर देती है,
लेकिन बाद में तैयार हो जाती हैं। इसी बीच कहानी में नया मोड़ उस वक्त आता है, जब वो कपल कृति से बच्चा गिराने को कहता है। यहां से कहानी में इमोशनल एंगल देखने को मिलता है।
गौरतलब है कि फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने निर्देशित किया है, जबकि इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के लिये कृति ने अपना वजन 15 किलो तक बढ़ाया था।(वार्ता) (the states. news)
Monday, March 2
Breaking News
- कोख में बच्चा, 3 बेटियां और पत्नी: बीवी को दी गई धमकी के बाद परिवार के सबको काट डाला
- 900 पुलिस जवानों की तगड़ी घेराबंदी, होली पर 30 बाज पार्टियां करेंगी पेट्रोलिंग
- PM मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर बात, भारत में हुई महत्वपूर्ण बैठक
- संशोधन के बाद जमीन की नई गाइड लाइन घोषित, सौ प्रतिशत से नीचे राखी वृद्धि दर
- गरीबों के राशन में गड़बड़ी पर प्रशासन सख्त, दो संचालकों को हटाया
- नागलवाड़ी में ‘कृषि कैबिनेट’ की अहम बैठक आज, आदिवासी बहुल बड़वानी में होगा मंत्रिमंडल का जमावड़ा
- दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा: डीटीसी बसों में फ्री सफर के लिए पिंक मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत
- पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लगाएगा हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, भारत से हार को नहीं पचा पा रहे नकवी
- क्रिकेट की भीड़ में फंसी पति की कार, गुस्से में स्कूटी लेकर पिच तक पहुंची महिला
- इंडियन हमले के बाद भी सीमेंट सूखा नहीं, अफगानियों ने फिर से खोद दिया PAK का नूर खान बेस

