रायपुर (mediasaheb.com) । प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज आयोग के समक्ष स्पष्ट रूप से उद्योग मंत्री कवासी लखमा पर शिवनारायण द्विवेदी द्वारा लगाये गये आरोपों का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बिलासपुर में ही न्यायालय परिसर में ही स्पष्ट प्रतिवाद किया।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कवासी लखमा लगातार छत्तीसगढ़ बस्तर और आम लोगों की बेहतरी के लिये मेहनत कर रहे है। मंत्री कवासी लखमा पर कम पढ़े लिखे होने का आरोप मढ़ने वाली भाजपा ने दंतेवाड़ा उपचुनाव का प्रबंधन आईएएस ओ.पी. चौधरी को सौपा और कवासी लखमा ने भाजपा के आईएएस ओपी चौधरी को जमकर पटखनी दी थी। इसी से भाजपा बौखलायी हुयी है।


