कवर्धा(mediasaheb.com) वन एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी के 10 बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह बच्चों की मेहनत-लगन का परिणाम है, जिसके फलस्वरूप एक ही स्कूल के दस बच्चों का चयन हुआ है। इसके लिए बच्चों के शिक्षक और पालकगण भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह हमारे प्रदेश के शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे प्रगति को रेखांकित करता है। निश्चित ही यह बच्चे हमारे प्रदेश ही नहीं, देश का नाम रोशन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कवर्धा जिले के एक छोटे से गांव में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खैरातुलसी से नवोदय विद्यालय उड़ियाकला कबीरधाम के लिए चयनित बच्चों में रोशनी, नंदिनी, आर्य, सुनील यादव, तेजश्वी तुषार, सुधा यादव, पुष्पराज, मधु, सुकृति एवं चांदनी शामिल हैं। नवोदय विद्यालय के लिए कवर्धा जिले से 80 बच्चों का चयन किया गया है। इनमें से 60 बच्चें ग्रामीण क्षेत्र से तथा 20 बच्चें शहरी क्षेत्र से है।
Wednesday, March 11
Breaking News
- ईद पर नहीं होगी इमरान खान की रिहाई: बहन अलीमा का दावा, बोलीं- ‘यह तारीख इतिहास में दर्ज होगी’
- शासकीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस वर्ष पूरी तरह होगी ऑनलाइन
- फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ईरानी टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप: इन्फेंटिनो का बड़ा बयान
- झारखंड शराब घोटाला: एसीबी की बड़ी कामयाबी, गोवा से रांची तक लुका-छिपी के बाद मास्टरमाइंड नवीन केडिया गिरफ्तार
- स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, अमित शाह बोले—यह लोकतंत्र का अपमान
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में एक-दूसरे से जुड़ेंगे गांव, सुगम होगी आवागमन की सुविधा
- हमारे मध्यप्रदेश में जन्म से लेकर आजीवन पूजी जाती हैं बेटियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- केंद्रीय मंत्री पाटिल ने नई दिल्ली में मुगलिया हाट के सरपंच मारण को किया सम्मानित
- कर्नाटक का आईटी सेक्टर नई ऊंचाई पर: इस साल निर्यात 5.50 लाख करोड़ रुपये पार करेगा – प्रियांक खड़गे
- ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की वतन वापसी शुरू, कल निकलेगा पहला जत्था, सरकार ने बनाए दो सुरक्षित रूट


