बिलासपुर(mediasaheb.com) कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर, मध्य भारत का एक अग्रणीय विश्वविद्यालय है जहां देश-ंविदेश के हजारों छात्र अपने भविष्य को साकार करने के लिए कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। कलिंगा विश्वविद्यालय उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के साथ-ंसाथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रयास करता रहता है। साथ ही समाज के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान के लिए समय-ंसमय पर विभिन्न विशेषज्ञों का सम्मान भी करता है। दिनांक 1 जुलाई 2021 को कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा रायपुर शहर के अनेक डाॅक्टरों का सम्मान किया गया जिन्होंने पिछले एक वर्ष में अपने घर परिवार कि सुध-ंबुध भुलाकर कोरोना से लड़ने में भरपुर योगदान दिया उनके इस उत्कृष्ठ योगदान का सम्मान करते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के एन.एस.एस. विभाग के संयोजक श्रीमति स्मिता प्रेमानंद, छात्र कल्याण अधिष्ठता डाॅ. आशा अम्भईकर, हाॅस्टल के चीफ वाॅर्डन प्रोफेसर ए. विजयानंद तथा कला एवं मानविकीय संकाय कि शिक्षिका कु. अविनाश कौर ने विभिन्न सरकारी तथा निजी अस्पताल में जाकर डाॅक्टरों को सम्मानित किया।
सम्मानित किये गये डाॅक्टरों की सूची निम्नानुसार हैः-ं
- डाॅ. मीरा बघेल, ब्डभ्व्ए जिला रायपुर
- डाॅ. के. एस. राय, ठडव्ए तहशिल आरंग
- डाॅ. शोभा निषाद, आरंग
- डाॅ. शिल्पा कटारिया, आरंग
- डाॅ. प्रियंका उपाध्याय, आरंग
- डाॅ. भुपेश कुमार गेंदरे, आरंग
- डाॅ. सचिन द्विवेदी, आरंग
- डाॅ. मनीष मजोलवार, रायपुर
- डाॅ. प्रिती सिंह, देवी लक्ष्मी हाॅस्पीटल, रायपुर
- डाॅ. अंकुर गुप्ता, सद्भावना हाॅस्पीटल, नया रायपुर
- डाॅ. ज्योत्सना गाँधी गुप्ता, सद्भावना हाॅस्पीटल, नया रायपुर
- डाॅ. श्रिया अम्भईकर, रायपुर (the states. news)

