रायपुर,(mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में टीवी चैनलों में होने वाली परिचर्चा के बहिष्कार के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि परिचर्चा में शामिल होना या न होना भरतीय जनता पार्टी का विशेषाधिकार है, लेकिन परिचर्चा में शामिल नही होने का जो कारण भारतीय जनता पार्टी बता रही है, वह असत्य और पूरी तरह से निराधार है। कांग्रेस पार्टी के किसी भी प्रवक्ता या प्रतिनिधि किसी भी दल के व्यक्ति के साथ कभी भी अभद्रता नही की। भारतीय जनता पार्टी के इस बहिष्कार के पीछे का कारण उनको अपनी पोल जन मानस में खुलने का भय सता रहा था। आज प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भाजपा के भगवान राम की नकली भक्ति पर करारा प्रहार करते हुए आरोप लगाया था कि भाजपा ने भगवान राम के नाम को बदनाम करने की कुचेस्टा की है। प्रदेश के अधिसंख्यक टीवी चैनलों ने इसी विषय पर परिचर्चा आयोजित की थी। भाजपाई इस परिचर्चा में शामिल होने का साहस नही दिखा पाए उन्हें मालूम है कि इस विषय पर वे परिचर्चा में शामिल होते तो उनकी कलई उत्तर जाती। इसी भय से बहिष्कार की नौटंकी की गई है।
कलई खुलने के डर से भाजपा ने टीवी चैनलों की परिचर्चा का बहिष्कार किया – कांग्रेस
Previous Articleओबीसी आरक्षण पर HC ने लगे रोक, हम लड़ाई लड़ेंगे : CM भूपेश
Next Article रावण की तरह कांग्रेस का अहंकार बोल रहा: BJP


