नई दिल्ली, ( mediasaheb.com) । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रातुल पुरी की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। आज इस मामले में रातुल पुरी की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। रातुल पुरी पर 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाला मामले का केस है।
गत 20 सितम्बर को कोर्ट ने आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। ईडी ने 19 अगस्त की रात को रातुल पुरी को गिरफ्तार किया था।रातुल पुरी मोजर बेयर फर्म के निदेशक रह चुके हैं। उनके खिलाफ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 354 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा करने का केस दर्ज कराया था। इस मामले में मोजर बेयर कंपनी के निदेशक दीपक पुरी, नीता पुरी, संजय जैन विनीत शर्मा पर भी केस दर्ज किया गया है। (हि.स.)


