मैनचेस्टर, 17 (mediasaheb.com)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट
कोहली ने विश्व कप में पाकिस्तान पर मिली 89 रनों की
जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया। उन्होंने कहा कि 336 के स्कोर तक पहुंचने में पूरी टीम का योगदान रहा। हमने टीम के
प्रयास से जीत दर्ज की।
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की
तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि रोहित ने पहले मैच में हमें अकेले दम पर जीत दिलाई
और दूसरे मैच में भी रोहित का दिन था।
कोहली ने कहा कि कुलदीप यादव
शानदार थे। बाबर आजम और फखर जमान उनके ओवर निकालने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मैं
चाहता था कि वो लंबा स्पेल करें। जिस गेंद पर बाबर आउट हुए वो लाजवाब थी। मुझे
लगता है यह विश्व कप में उनकी सबसे अच्छी गेंदबाजी है।
उल्लेखनीय है कि भारत ने रोहित
के 140 रन की मदद से पांच विकेट पर 336 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण
पाकिस्तान को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 40 ओवर में 302 रनों का लक्ष्य मिला। जवाब में
पाकिस्तानी टीम 40
ओवर में छह विकेट पर 212 रन ही बना पाई
| (हि.स.)
Tuesday, March 3
Breaking News
- 03 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें किसे मिलेगा लाभ
- यूपी में महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल, 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी ‘लखपति क्लब’ का हिस्सा: डिप्टी सीएम केशव
- चाय बेचने वाले पिता का बेटा बना IAS, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरक कहानी
- कुवैत से बड़ी चूक: दोस्त देश के तीन F-15E लड़ाकू विमान गिराए, अमेरिका ने दिया ये बयान
- ईरान संकट का असर जारी: आज भी सैकड़ों फ्लाइट रद्द, टिकट रिफंड में मिली बड़ी राहत
- PM मोदी-कार्नी बैठक में बड़ा फैसला: 50 अरब डॉलर तक बढ़ेगा द्विपक्षीय व्यापार, कई अहम मुद्दों पर सहमति
- भारत के प्रोजेक्ट से पाकिस्तान परेशान, बोला– ऐसे ही रहा तो भूख-प्यास से मर जाएंगे
- बुंदेलखंड बन रहा स्टार्टअप हब, झांसी में बीवीएस एक्सपो-2026 ने दिखाई झलक
- दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा का नया नियम: महिलाओं के लिए पिंक कार्ड, जानें ब्लू और ऑरेंज कार्ड का फायदा
- सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी


