रायपुर, (mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने प्रदेश की लगातार खराब होती कानून व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि एक तरफ गृह मंत्री समीक्षा बैठक में व्यस्त थे, जबकि चोरों अपराधियों ने ही उनके कार्य की समीक्षा कर 26 लाख रुपये गायब कर दिए। इससे पहले पाठ्य पुस्तक निगम की गोदाम से लाखों की पुस्तक चोरी समेत दर्जनों ऐसे उदाहरण दिए जा सकते है, जहां अपराधियों ने कोहराम मचाया है। जबकि शासन को गांधी-गोडसे से ही फुरसत नही है। कानून व्यवस्था के अपने मूल काम को छोड़ इस सरकार के मुखिया दुनिया के हर विषय पर अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि गृह मंत्री को या तो काम नही करने दिया जा रहा, या उनकी कोई रूचि नहीं है काम में। उनके विभाग में तबादला उद्योग भी ऊपर के लोग ही चला रहे हैं। श्री सुन्दरानी ने कहा कि किसी कथित संस्था से मंत्री के लिए श्रेष्ठ मंत्री का झुनझुना ला दिया गया वे शायद उसी से संतुष्ट हो गये। सुन्दरानी ने गृह मंत्री से आत्ममुग्धता और निष्क्रियता छोड़ कर प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था दुरुस्त कराने की अपील की है।
Monday, April 6
Breaking News
- 80KM की रफ्तार से होगी बारिश, बंगाल-सिक्किम में फट सकते हैं बादल, IMD का अलर्ट
- नर्मदापुरम आईजी मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का अतिरिक्त प्रभार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
- विजय मेवाड़ा के हत्यारों को फांसी देने की मांग में तेज़ी, कैंडल मार्च में मंत्री विश्वास सारंग भी शामिल
- 28 रन बनाकर विराट कोहली ने रचा इतिहास, भुवनेश्वर ने जड़ा ‘दोहरा शतक’
- LPG संकट का सरकार ने किया हल, ‘छुटकू’ सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई, आईडी दिखाकर ले जाएं
- स्थापना दिवस पर विशेष- शून्य से शिखर तक भाजपा का सफर
- दो राज्यों को सांस्कृतिक डोर से जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास : मुख्यमंत्री डॉ यादव
- जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट का अहम फैसला
- पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने की CM साय से मुलाकात …
- रोमांचक मैच में ऋषभ पंत ने लगाया विनिंग शॉट, LSG के मालिक गोयनका की आंखें हुईं नम


