जम्मू, (mediasaheb.com) जम्मू संभाग के कठुआ जिले में स्थित लखनपुर टोल प्लाज़ा से गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्रक में छिपे तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 एके-47 राइफलें भी बरामद की हैं। यह आतंकी पंजाब से कश्मीर की ओर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्ज़े में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है।
लखनपुर टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह पुलिस को किसी वाहन में हथियार छिपाकर कश्मीर घाटी ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने टोल प्लाज़ा पर लगाए गए नाके को और सख्त कर दिया। इस दौरान हर एक वाहन की तलाशी ली जाने लगी। तलाशी के दौरान पुलिस ने ट्रक (जेके-13ई-2000) को रोका। ट्रक की तलाशी लिए जाने पर उसमें छिपकर बैठे तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आतंकियों के कब्ज़े से 6 एके-47 रायफलें तथा अन्य गोला-बारूद भी बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस ने आतंकियों के कब्ज़े से साढ़े चार लाख रुपये भी जब्त किए हैं। पुलिस ने हथियार, गोला बारूद तथा ट्रक को अपने कब्ज़े में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। कठुआ के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने पुष्टि करते हुए बताया कि हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे एक ट्रक को जब्त किया गया है। हथियार तथा गोला बारूद सहित आतंकियों को गिरफ्तार कर सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों को पुख्ता सूचना मिलने के बाद यह कार्यवाही की गई। इससे पहले बुधवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी आसिफ को ढेर किया था। (हि.स.)।
Tuesday, March 3
Breaking News
- सर्वोत्तम के साथ यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी योगी सरकार
- उत्तर प्रदेश में शिशु देखभाल पर खर्च होंगे 1090 करोड़ रुपये, मृत्यु दर घटाने पर होगा फोकस
- सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव
- रायपुर में बम धमकी से हड़कंप: पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की चेतावनी, ई-मेल से मचा अलर्ट
- बेतिया में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा: 3 साइबर बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल से मिले चौंकाने वाले सबूत
- धमाकों के बीच फंसीं पीवी सिंधु, दुबई से वापसी के बाद लिखी भावुक पोस्ट
- सोनम रघुवंशी की फेरों वाली साड़ी होली में जलाई, राजा रघुवंशी हत्याकांड पर परिवार का बड़ा फैसला
- राज्यसभा सीट पर लक्ष्मी वर्मा का नाम तय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पसंद को हाईकमान की मंज़ूरी
- होली पर हुड़दंगियों पर सख्ती, सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मी तैनात
- दो जिलों में पीपीपी मोड पर बनेंगे सरकारी मेडिकल कॉलेज, बिहार के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज


