रेल रेक के जरिए कोयले के परिवहन में एसईसीएल ने नई रफ्तार पकड़ी है।
बिलासपुर(media saheb.com)दिनांक 19.03.2021 को एसईसीएल में 72 रेक की लोडिंग हुई जो कि एसईसीएल के इतिहास में एक दिन में की गयी सर्वाधिक लोडिंग है। मुख्यालय सूत्रों के अनुसार इसी दिन एसईसीएल का कुल कोयला डिस्पैच 5.38 लाख टन से अधिक रहा। मार्च महिने में अब तक दैनिक आधार पर प्रतिदिन 56 रैक की लोडिंग हुई है जो कि इस वित्तीय वर्ष में औसत मासिक रेक लोडिंग के आँकड़ों के हिसाब से सर्वाधिक है। यह भी बताया गया है कि वार्षिक आधार पर एसईसीएल में पिछले वर्ष की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में प्रतिदिन लगभग 10 रेक कोयले की लोडिंग अधिक हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले वर्ष दैनिक औसत 35.5 रैक प्रतिदिन का था जो कि इस वर्ष ब-सजय़कर 45.6 रैक प्रतिदिन पहुँच चुका है। ज्ञात हो कि उक्त दिवस को एसईसीएल ने 1 मिलियन टन से अधिक कोयला उत्पादित किया है।(the states. news)

