कोरबा, (mediasaheb.com) में 03.12.2019 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने आसपास के क्षेत्र के 08 ग्रामीण दिव्यागों को पैर एवं हाथ के कृत्रिम अंगों का वितरण किया|
सीएसआर के तहत एनटीपीसी चिकित्सालय में आयोजित समारोह में दिव्यागों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं
एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
चित्रकला, कुर्सी दौड़ व क्विज जैसी प्रतियोगिताओं में एनटीपीस के दिव्य कर्मचारीगण एव ग्रामीण दिव्यागों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, बाद में विजेता दिव्यांगों को मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मैत्री महिला समिति की अध्यक्ष उमा त्रिपाठी ने दिव्यागों के लिए कृत्रिम अंग बनाने वाले एनएफएन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन भी किया|
कार्यक्रम में एनटीपीसी के महाप्रबंधक (अनुरक्षण) वाई. एम. बासवराजू, महाप्रबंधक (प्रचालन) असित दत्ता,
महाप्रबंधक (चिकित्सा) डॉ. बी. के. मिश्रा, मैत्री महिला समिति की उपाध्यक्षगण कात्यायनी, श्यामली मिश्रा, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी के दिव्य कर्मचारी एवं चिकित्सालय के डॉक्टर्स एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का समन्वय वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कल्पना तायडे ने किया| उल्लेखनीय है, कि एनटीपीसी द्वारा एनटीपीसी (#NTPC ) फाउंडेशन एवं एनआईओएच कोलकता के संयुक्त तत्वावधान द्वारा एनटीपीसी कोरबा चिकित्सालय में एनएफएन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का विगत कई वर्षों से ग्रामीण दिव्यजनों के लिए कृत्रिम अंग तैयार कर उपलब्ध करवाने का काम कर रहा है|


