मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड
फिल्मकार एकता कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘एक विलेन’ का सीक्वल भूषण कुमार के साथ मिलकर बनाने जा रही हैं।
एकता ने वर्ष 2014 में
सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख को लेकर
एक विलेन बनी थी। ‘एक विलेन’ के दूसरे
पार्ट की घोषणा कर दी गयी है। इस बात की घोषणा ख़ुद एकता कपूर ने सोशल मीडिया के
जरिये की है। एकता ने लिखा, “सबसे पहले कहिए- जय माता दी। साल 2014 की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘एक विलेन’ के दूसरे पार्ट को भूषण कुमार के साथ शुरू कर रही हूं। दूसरा
इंस्टॉलमेंट 08 जनवरी, 2021 को पर्दे पर आएगा।”
इसके साथ ही एकता ने भूषण कुमार के साथ फोटो भी शेयर
की। एकता ने कहा “मेरे लिए उस व्यक्ति के साथ काम करना
हमेशा उत्साहजनक होता है, जो वैसा ही पैशन रखता है। बतौर
प्रोड्यूसर, हम हमेशा एक्सपीरिएंस बढ़ाने के लिए
तत्पर रहते हैं। भूषण कुमार के साथ साझेदारी इसमें काफी मददगार होगी।”
वहीं, भूषण कुमार ने कहा, “एकता और मैंने इससे
पहले उनकी फिल्मों के संगीत के लिए साथ काम किया है। मुझे खुशी है
कि हम सार्थक सिनेमा का निर्माण करने और अपने दर्शकों के लिए अलग किस्म का कंटेंट
लाने के लिए हाथ मिला रहे हैं।”(वार्ता)
Sunday, March 8
Breaking News
- आज का राशिफल 08 मार्च 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान
- शी जिनपिंग का ‘PLA क्लीनअप ड्राइव’ तेज, चीनी सेना में बड़े स्तर पर बदलाव के संकेत
- हुरुन रिपोर्ट: भारत में 308 अरबपति, दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा देश
- परंपरा और स्वावलंबन की अनूठी मिसाल बनी बालाघाट की मती खान
- ईरान तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान: अमेरिका बढ़ाएगा हथियार उत्पादन चार गुना
- कानून मंत्री के हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
- ‘दलों से ऊपर उठकर निभा रहे जिम्मेदारी’ — पीएम मोदी ने ओम बिरला की कार्यशैली की जमकर सराहना
- लाड़ली बहना योजना ने बदली मंजू यादव की जिंदगी, सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर
- गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीटवेव से निपटने की तैयारियाँ तेज
- एलपीजी कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ ममता का बड़ा ऐलान, कोलकाता में निकलेगा विरोध मार्च

