मुंबई (mediasaheb.com) |बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अब उम्र के हिसाब से सही भूमिका करना चाहते हैं। ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ के बाद अब सैफ अली खान जल्द ही ‘जवानी जानेमन’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म को नितिन कक्कड़ ने निर्देशित किया है। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सैफ ने आलिया के पिता का किरदार निभाया है।
सैफ ने कहा कि वह अब उम्र के हिसाब से सही भूमिकाएं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, प्रोड्यूसर जय शेवक्रमाणी ने कुछ साल पहले मेरे साथ इस फिल्म का आइडिया शेयर किया था। हाल ही में, जब मैं अपने करियर के बारे में सोच रहा था, तो मुझे लगा कि मैं अपनी उम्र के हिसाब से रोल करना चाहता हूं। हो सकता है कि यह एक पिता का ही रोल हो लेकिन दिलचस्प होना चाहिए। इसके बाद मैं जय से इस फिल्म के लिए जुड़ा। उन्होंने कहा, “मैं नितिन कक्कड़ से किसी और फिल्म के लिए मिला था हालांकि बात नहीं बन पाई लेकिन मुझे उनसे बात करने में बहुत मजा आया और जब जय ने मुझे बताया कि वह नितिन के साथ मिलकर ये फिल्म बना रहे हैं तो मैं वास्तव में एक्साइटेड था। नितिन ने सच में स्क्रिप्ट में बहुत वैल्यू जोड़ दिया है और इसे कमर्शन और एंटेरटेनिंग बना दिया है।
सैफ अली ने कहा, ‘आलिया शानदार हैं और उन्होंने इस फिल्म को और स्पेशल बना दिया है। आजकल बच्चे पूरी तरह से तैयार होकर आते हैं जबकि हम सीधे ही बिना तैयारी के ऐक्टिंह में आ गए थे। मुझे वास्तव में लगा कि वह अबतक मेरे साथ काम करने वाले लोगों में वह बेस्ट है। मैंने शाहरुख खान के साथ काम किया है, और वह बहुत ही अमेजिंग था और आलिया में भी वही एनर्जी थी। हमने कई बड़े सीन्स एक बार में ही कर लिए और उसे कोई परेशानी नहीं हुई। ‘जवानी जानेमन‘ ( javaanee jaaneman ) 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है| ” (वार्ता)
Wednesday, February 18
Breaking News
- आदिवासी मतांतरण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ‘PESA’ के तहत ग्राम सभाओं को मिलेगा अधिकार
- CBSE की बड़ी लापरवाही: गणित का पेपर कम पड़ने पर परीक्षा तीन शिफ्ट में कराई गई
- भिलाई में फर्जी मृत्यु का दावा, 1.19 करोड़ रुपये की बीमा राशि निकालने का मामला सामने आया
- पाकिस्तान से विवाद के बीच भारत को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पर संकट
- हिमंत सरमा और भूपेन बोरा की यारी, असम में कांग्रेस पर पड़ सकता है बड़ा असर
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक विषयों पर संवाद
- बिलासपुर में सराफा कारोबारी से 3.35 करोड़ की लूट, VIDEO में कार टक्कर, पिस्टल और हथौड़े से हमला, 2KG सोना-कैश लेकर फरार
- मुख्यमंत्री ने ‘सतनाम सद्भाव पदयात्रा’ का किया शुभारंभ, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- 67 साल के इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर रणजी फाइनल में, बंगाल को 6 विकेट से हराया
- UP में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, टाइप-8 बंगला मिलने पर भी मायावती ने जताई अपनी राय

