फिल्म ‘डियर कॉमेरड’ का हिंदी रीमेक जल्द
मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड में इन दिनों साउथ फिल्मों का रीमेक बनाने का खुमार चढ़ा हुआ है। हाल ही में विजय देवरकोंडा की फिल्म र्अुजन रेड्डी का हिंदी रीमेंक बनाया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा।
अब करण जौहर विजय देवरकोंडा की एक और सुपरहिट फिल्म ‘डियर कॉमेरड’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। बीते दिनों ही करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो ‘डियर कॉमरेड’ का हिंदी रीमेक बनाएंगे। करण ने सोशल मीडिया पर विजय और फिल्म मेकर्स के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं।
खबरों के अनुसार इस फिल्म में करण, जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर को लीड रोल में लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। ईशान और जाह्नवी ने करण की ही फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब दोनों फिर से ऑनस्क्रीन साथ नजर आ सकते हैं। फिल्म ‘धड़क’ में ईशान और जाह्नवी की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का हिंदी रीमेक थी।

