नई दिल्ली, (mediasaheb.com) । नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( CEO ) अमिताभ कांत ने बुधवार को कहा कि अगले 3-4 साल में इलेक्ट्रिक वाहन की लागत पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के बराबर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा बैटरी की कीमतों में कमी आने की वजह से होगी। कांत ने यह भी कहा कि देश को पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों की जगह ई-वाहनों के इस्तेमाल के लिए तैयार रहना चाहिए। कांत ने कहा कि भारत में प्रत्येक एक हजार लोगों के पास 28 कारें हैं। यह अमेरिका और यूरोप की तुलना में बहुत कम है, जहां एक हजार लोगों पर क्रमश: 980 और 850 गाडियां हैं। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ है कि देश में शहरीकरण के और बढ़ने की संभावना है। कांत ने कहा भविष्य में सब कुछ बिजली से जुड़ा होगा। सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कांत ने कहा कि हम ई-वाहन की ओर बढ़ेंगे, क्योंकि बैटरी की कीमत 276 डॉलर प्रति किलोवाट से घटकर 76 डॉलर किलोवाट प्रति घंटा रह जाएगी। अगले 3 से 4 साल में ई-वाहन की लागत पारंपरिक इंजन वाली कारों के लगभग बराबर हो जाएगी। कांत ने बताया कि इससे हम कच्चे तेल की खपत में भारी कमी करने में सक्षम हों। उन्होंने कहा कि भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहन की ओर लोग जाएंगे, जिसके लिए आर्थिक प्रोत्साहन लोगों को दिया गया है। (हि.स.)
Tuesday, March 3
Breaking News
- लखनऊ: पुलिस अधिकारियों ने गरीब बच्चों के साथ खेली होली, मासूमों को दिए उपहार
- ‘इलाज कराइए, पैसा हमारी सरकार देगी’: जनता दर्शन में सीएम योगी ने की घोषणा
- CM मोहन ने सरकारी कर्मचारियों को दी राहत, अब मिलेगा इतने सालों का एरियर्स भुगतान
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना की दो मई को होगी परीक्षा, 20 मार्च तक मांगे गए आवेदन
- 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, कलेक्टर ने प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाने किया बदलाव
- टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज
- कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना
- AI और सेना का मिलाजुला रिश्ता? पेंटागन डील के बाद OpenAI घिरी, ChatGPT अकाउंट्स की हो रही बाढ़ में डिलीट
- जबलपुर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और खाद्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव को किया तलब, जानें क्या है मामला
- बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी, नायब तहसीलदार पर आरोप; एसपी और थाना प्रभारी को दी शिकायत


