गाजियाबाद, (mediasaheb.com) थाना कविनगर क्षेत्र की मधुबन-बापूधाम कॉलोनी में रविवार सुबह एक किन्नर को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मधुबन बापूधाम कॉलोनी निवासी किन्नर आंचल आज सुबह पार्क में घूम रही थी। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार दो लोग मौके पर पहुंचे और उसे गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगने के बाद किन्नर जमीन पर गिर गयी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल किन्नर को पास के ही एक निजी में अस्पताल भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके पैर में गोली लगी है और स्थिति खतरे से बाहर है।
उधर घायल किन्नर के साथियों ने पुलिस को बताया कि गुड्डी व आंचल के बीच इलाके में बधाई के पैसे वसूलने को लेकर सीमा विवाद चल रहा था। आंचल ने गुड्डी से खुद को खतरा बताकर पुलिस में भी इसकी सूचना दी थी। इसलिए प्रारम्भिक जांच में मामला किन्नरों के बीच इलाके के बंटवारे से सम्बंधित लग रहा है। (हि.स.)।
Friday, February 20
Breaking News
- 20 फरवरी राशिफल: आज किस राशि को मिलेगा लाभ, जानें दैनिक भविष्यफल
- असम दौरे पर प्रियंका गांधी, कामाख्या देवी मंदिर में किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- मैट्स यूनिवर्सिटी द्वारा शुभम के-मार्ट, कमल विहार में “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न ” विषय पर जागरूकता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
- ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का बड़ा बयान: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट की तारीफ, कहा- डिजिटल दुनिया अब अपने घर में
- एआई समिट में रोबोडॉग विवाद पर भड़के चिराग पासवान, कहा- बड़ी लापरवाही, कार्रवाई तय
- AI में भारत बनेगा वैश्विक लीडर, सैम ऑल्टमैन ने गिनाईं अपार संभावनाएं
- AI सेक्टर में धमाका: रिलायंस का 10 लाख करोड़ निवेश, लाखों हाई-स्किल जॉब्स का रास्ता साफ – मुकेश अंबानी
- होली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: रेलवे की 30 स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से बिहार-पूर्वांचल तक सफर आसान
- वैष्णो देवी यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: भवन की वीडियो बनाई तो लगेगा भारी जुर्माना, नियम तोड़ने पर कड़ी सजा
- शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक


