नई दिल्ली(mediasaheb.com) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हामला किया. उन्होंने कहा कि इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा है. राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती हैं. टीवी पर दिखाने से नहीं आती है. राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है|
प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री में जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति होनी चाहिए. लेकिन ये प्रधानमंत्री आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब देना नहीं जानते |


