रायपुर, (mediasaheb.com) भारतीय जनता पार्टी ( BJP )के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने प्रदेश के नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप के जवानों में आपसी लड़ाई में हुई मौतों की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
डा. सिंह ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ITBP में ऐसी घटना होना देश और सेना के लिए दुख की बात है। उन्होंने कहा कि जवानों का आपस में भिड़ जाना और ऐसा कदम उठाना दुर्भाग्यजनक है। ऐसी घटनाएं क्यों होती है, इस सोचे जाने की जरूरत है। (वार्ता)


