नई दिल्ली, (media saheb.com) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के सांसदों का आज आह्वान किया कि वे देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अगले 25 साल में देश में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिमान स्थापित करने के लिए जनता की राय जानें।
संसद के मानसून सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह आह्वान किया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बैठक की जानकारी देते बताया कि PM मोदी ने अगले वर्ष 15 अगस्त को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर अमृत महोत्सव में सांसदों की भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों ने हमें एक मौका दिया है कि हम जनसेवा के माध्यम से देशसेवा का अनुभव ले सकें। सांसदों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर व्यक्ति इससे जुड़े और कोई छूटे नहीं।
अर्जुनराम मेघवाल के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 में हमारा देश आज़ादी के सौ वर्ष पूर्ण करेगा। हमें सभी लोगों के ऐसे विचारों को संकलित करना होगा कि हम किस प्रकार से विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रतिमान स्थापित करें और 25 साल की कार्ययोजना तैयार करें।
बाद में सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने संसद में विपक्ष द्वारा किये जा रहे हंगामे पर रोष जाहिर किया और सांसदों का आह्वान किया कि विपक्ष की इस मानसिकता को जनता के सामने उजागर करना जरूरी है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष सदन का चलने नहीं दे रहा है।(वार्ता) For English News : the states.news
Sunday, March 1
Breaking News
- 01 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, किसे मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान?
- शादी के बाद मायका या ससुराल? OBC महिला के क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला
- ईरान युद्ध से तेल बाजार में भूचाल, क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
- शराब घोटाले से आरोप मुक्त हुए केजरीवाल, अन्ना हजारे की सलाह—अब देशहित में करें काम
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप रोकने उतरेगी भारतीय महिला टीम, क्या चुनौती होगी पार?
- सर्वाइकल कैंसर मुक्त मध्यप्रदेश बनाने के लिए बेटियों को वैक्सीन अवश्य लगवायें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
- बहरीन से कतर तक ईरान का मिसाइल हमला, दुबई तक गूंजे धमाके
- ईरान-इजरायल युद्ध पर सियासत तेज, ‘भारत के पुराने दोस्त’ पर हमले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
- किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान: शादाब खान बन सकते हैं पाकिस्तान के नए कप्तान, सलमान अली पर संकट!

