रामपुर, (mediasaheb.com) । रामपुर से सपा सांसद आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल में ईडी ने छापेमारी की है। ED के साथ लखनऊ से आई चिकित्सा विभाग की टीम भी शामिल रही।
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों मदरसा आलिया की शिकायत पर छापेमारी में पुलिस ने सैकड़ों साल पुराने ऐतिहासिक इस्लामिक ग्रंथ विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी से बरामद भी किया था। इसी कार्रवाई में आजम के बेटे अब्दुल्ला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद ED ने भी अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को ईडी ने छापेमारी की कार्रवाई की है। टीम के साथ लखनऊ से आई चिकित्सा विभाग की Team मौजूद रही है।
गौरतलब है कि आजम खान के भूमाफिया घोषित होने के बाद उन पर कुल 28 मुकदमे दर्ज किये गए हैं। इसमें 26 मामले जमीन कब्जाने को लेकर हैं। आलिया गंज के किसानों की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था, जबकि दो मामले अभद्र टिप्पणी को लेकर दर्ज किए गए हैं। (हि.स.)
Wednesday, March 11
Breaking News
- राशिफल 11 मार्च 2026: जानें आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसे रहना होगा सावधान
- सरकारी योजनाओं ने बदली शशि केशरवानी की तकदीर, छोटे व्यवसाय से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
- LPG संकट की आशंका खत्म? सरकार बोली—तेल रिफाइनरियों ने 10% बढ़ाया उत्पादन
- मेहनत से लिखी सफलता की कहानी
- बिहान से बदली ममता की जिंदगी सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर
- UCC पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: संसद से कहा—अब समय आ गया है
- भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता : मंत्री परमार
- चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
- ईरान की ट्रंप को खुली धमकी: कहा– अलर्ट रहें, कहीं आप खुद ही खत्म न हो जाएं
- चीन से भारत की ओर ऐपल का बड़ा कदम, 2025 में 5.5 करोड़ आईफोन बनाकर बनाया रिकॉर्ड


