रायपुर (media
saheb.com) सुकमा में आईईडी ब्लास्ट से कल घायल CRPF के डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार का देर रात राजधानी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
राज्य के घुर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में तैनात सीआरपीएफ की 208
कोरबा बटालियन को कल किस्टाराम के कांसानाला के पास आईईडी ( IED) बम होने की सूचना मिली थी,जिसके बाद बटालियन की टीम ने डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार ने मौके पर पहुंच कर बम बरामद किया।बम निष्क्रिय करते समय फट गया,जिसमें डिप्टी कमान्डेंट विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विकास कुमार को घायलावस्था में कल शाम लाकर राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था,जहां देर रात उन्होने दम तोड़ दिया। शहीद डिप्टी कमान्डेंट को आज माना विमानतल के निकट स्थित माना चौथी बटालियन में श्रद्दाजंलि आर्पित की गई। पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी सहित पुलिस एवं सीआरपीएफ के आला अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।
शहीद डिप्टी कमान्डेंट उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी थे।उनका पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम रवाना किया जा रहा है।(वार्ता) (the states. news)
Friday, March 20
Breaking News
- 20 मार्च 2026 का राशिफल: जानें किसका होगा दिन खास और कौन रहे सतर्क
- राम मंदिर हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
- सनातन विरोधी जगहों से दूर हो रही नई पीढ़ी — सीएम योगी का बड़ा बयान
- AIIMS भोपाल की नई पहल: अब बच्चों में आसानी से पहचान सकेंगे ऑटिज्म के लक्षण, टीचर्स को ट्रेनिंग
- पीएम मोदी का बड़ा संदेश: भारत के पावर सेक्टर में निवेश के लिए वैश्विक निवेशकों को बुलावा
- छतरपुर में बच्चों की बहादुरी, आवारा कुत्तों के जबड़े से हिरण को बचाकर जंगल में छोड़ा
- गैस प्लांट हमले पर वैश्विक चिंता: मैक्रों ने कतर से की बात, ईरान ने बताया ‘दुखद’
- चुनाव आयोग पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात
- बदनावर में कुदरत का कहर: मक्का के दानों जैसे गिरे ओले, आधे घंटे में हजारों बीघा फसल बर्बाद
- पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की कूटनीति तेज, 24 घंटे में 4 देशों से की अहम बातचीत

