मुंबई, 19 जून (mediasaheb.com) । अस्सी के दशक में बतौर निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म अर्थ के रीमेक में शबाना आजमी वाले किरदार में स्वरा भास्कर को कास्ट किया गया है। साउथ की एक्ट्रेस और डायरेक्टर रेवती ये रीमेक कर रही हैं। इस रीमेक में स्मिता पाटिल वाले रोल के लिए पहले जैक्लिन फर्नांडिज को कास्ट करने की खबर आई थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि जैक्लिन की जगह कोई और एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा। इसके लिए कोंकणा सेन शर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। अभी तक कुलभूषण खरबंदा वाले रोल में किसी को कास्ट नहीं किया गया है।
महेश भट्ट की ये फिल्म विवाहोत्तर संबंधों पर आधारित थी, जिसमें एक शादीशुदा फिल्म डायरेक्टर अपनी फिल्म की हीरोइन के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करता है, जिसके चलते उसकी पत्नी उसका घर छोड़ देती है। रेवती एक लंबे समय बाद निर्देशन के मैदान में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वे फिर मिलेंगे फिल्म बना चुकी हैं, जिसकी प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और अभिषेक बच्चन ने काम किया था। अर्थ के रीमेक की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरु होने जा रही है। इस फिल्म को अगले साल अप्रैल में रिलीज किया जाना है। (हि.स.)
Monday, April 13
Breaking News
- जयपुर में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का सख्त अभियान, 23 मनचले गिरफ्तार
- हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के बीच टकराव? मैच के बाद बढ़ीं अटकलें
- तमाड़ में बड़ी कार्रवाई: उत्पाद सिपाही परीक्षा के बीच 150 से ज्यादा युवक हिरासत में
- मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने क्रिकेटर और कोच अमय खुरासिया की पुस्तक 74 वर्ष बाद पुस्तक का विमोचन किया
- जयपुर में AI आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर की योजना, जाम से मिलेगी राहत
- अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स खुलते ही 1600 अंक गिरा
- कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
- रोहतक से दिल्ली तक जीवन की दौड,ग्रीन कॉरिडोर में 85 मिनट में पहुंचा हार्ट, बची एक जिंदगी
- सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक
- मीडिया आमंत्रण- बजट क्वेस्ट राष्टीय चरण में सम्मिलित होने के संबंध में

