कराकस (mediasaheb.com) (स्पूतनिक) वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस
मादुरो ने कहा है कि वह अमेरिका और विपक्ष के नेता जुआन गाइडो के साथ सीधी बातचीत
करने के लिए तैयार है।
श्री मादुरो ने हाल ही में वाशिंगटन पोस्ट को दिए साक्षात्कार
में कहा, “भले ही अमेरिका बहुत बड़ा देश हो लेकिन
यदि दोनों सरकार एक दूसरे काे सम्मान दिखाती है और दोनों देशों के बीच सार्थक
बातचीत होती है तो उसके जरिये हम नए संबंध बना सकते है।”
उन्होंने कहा कि वह श्री गाइडो के साथ बातचीत के लिए तैयार थे
लेकिन विपक्ष की उनके इस्तीफा की मांग पर सहमत नहीं थे। श्री मादुरो ने कहा, “संसद में हार के लिए श्री गाइडो ही जिम्मेदार है। अब मुझे पर
आरोप न लगाया जाए। उन्होंने बहुत गलतियां की है जिसके लिये अब उन्हें ही अमेरिका
को जवाब देना है।”
राष्ट्रपति ने इसके अलावा कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति
डोनाल्ड ट्रंप के साथ सीधी बातचीत करना ज्यादा पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो वेनेजुएला में मुद्दों को सुलझाने में विफल
रहे है और श्री ट्रंप की वेनेजुएला के प्रति नीति की विफलता के लिए श्री पोम्पियो
ही जिम्मेदार है।
इसके अलावाश्री मादुरो ने विपक्षी नेता गाइडो पर बड़ा आरोप
लगाते हुये कहा है कि वह अमेरिका के साथ मिल कर देश के प्राकृतिक संसाधनों पर
कब्ज़ा करना चाहते है।
गौरतलब है कि वेनेजुएला में पिछले वर्ष जनवरी में विपक्षी
नेता गाइडो के स्वयं को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित करने के बाद देश में राजनितिक
संकट गहरा गए थे। अमेरिका के नेतृत्व में कई पश्चिमी देशों ने श्री गुआडो को
राष्ट्रपति के तौर पर मान्यता दी जबकि चीन,रूस, तुर्की और कई अन्य देशों ने श्री मादुरो का समर्थन किया है।(वार्ता)
Sunday, February 15
Breaking News
- भारत-फ्रांस रक्षा साझेदारी को नई उड़ान, पीएम मोदी-मैक्रों करेंगे हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन का शुभारंभ
- टॉलीगंज में लग्जरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में भीषण आग, सड़क पर आए फिल्मी सितारे
- रोहिणी में टोपी बनी मौत की वजह! एक ने पकड़ा, दूसरे ने घोंपा चाकू—पोस्टमार्टम में खुला खौफनाक राज
- अद्भुत धाम है नवग्रह शक्तिपीठ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बांग्लादेश में सियासी हलचल तेज: क्या मोहम्मद यूनुस संभालेंगे राष्ट्रपति पद?
- दवा से शुरू हुआ प्यार, शराब ने छीनी जिंदगी: वेलेंटाइन वीक में शुभम-लक्ष्मी की दर्दनाक कहानी
- परमाणु डील को तैयार ईरान, लेकिन रखी शर्तें; क्या ट्रंप मानेंगे ये प्रस्ताव?
- सहमति से बने रिश्ते में शादी का वादा टूटना रेप नहीं: हाई कोर्ट का अहम फैसला
- कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट
- बिहार की सड़कों में लगेगा ठेकेदारों का 70% पैसा, नए कायदे-कानूनों में बनेंगे रास्ते


