वाशिंगटन, (mediasaheb.com)
(स्पूतनिक)अमेरिका
ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से
संक्रमित 2000 लोगों पर मलेरिया रोधी दवा
हाइड्रोक्लोरोक्वीन के परीक्षण शुरू कर दिये हैं जिस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड
ट्रंप ने कोरोना का संभावित इलाज माना है।
राष्ट्रीय
स्वास्थ्य संस्थान (एनआईएच) ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।
गुरुवार
को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, “जिन
मरीजों पर परीक्षण किये जा रहे हैं उनमें सार्स-सीओवी-2 वायरस के संक्रमण पाये गये हैं जोकि कोविड-19 के लिये जिम्मेदार माना जाता है और जिसके कारण बुखार, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होती है।” एनआईएच के अनुसार इस परीक्षण में हिस्सा लेने वाले लोगों को
हाइड्रोक्लोरोक्वीन या एजीथ्रोमाइसिन की डोज दी जाएंगी।
एचआईवी से
ग्रसित मरीज और गर्भवती महिलाएं भी इस शोध में हिस्सा ले सकते हैं। एनआईएच ने
बताया कि पहला प्रतिभागी कैलिफोर्निया राज्य से है।
इस
परीक्षण के द्वितीय चरण में दवाइयों के असर करने के बारे में पता लगता है जबकि
पहले चरण में उनके सुरक्षित होने से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है।
एनआईएच के
एलर्जी और संक्रमित विभाग संस्थान के निदेशक एंथनी फाउकी ने विज्ञप्ति में बताया
कि मौजूदा दवाओं को फिर से तैयार करना एक आकर्षक विकल्प है क्योंकि इन दवाओं का
व्यापक परीक्षण हुआ है, जिससे इनके परीक्षण में तेजी से मंजूरी
आयी है।(वार्ता)
Saturday, March 21
Breaking News
- ऋषभ पंत ने Lucknow Super Giants संग राम मंदिर में टेका माथा, IPL से पहले जीत की मांगी दुआ
- ईरान पर टार्गेट हमलों में AI का रोल! ‘रहस्यमयी’ कंपनी को अमेरिका ने दिया बड़ा इनाम
- MP में महंगी होंगी ई-बाइक और कार: 27 मार्च से खत्म होगी टैक्स-रजिस्ट्रेशन छूट
- गैस ठिकानों को हाथ मत लगाना, कतर एनर्जी के CEO ने ट्रंप को खूब सुनाया
- मिल्क प्रोक्योरमेंट से आत्मनिर्भर बनीं प्रदेश की साढ़े तीन लाख महिलाएं
- भोपाल में लॉरेंस गैंग की एंट्री, कारोबारी से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज
- लखीसराय में 500 करोड़ की गंगाजल योजना: 23 पंचायतों को मिलेगा शुद्ध पानी
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को मिल रही है गति : राज्यमंत्री पंवार
- पुडुचेरी चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
- ईद पर आमिर खान के घर पहुंचे राज ठाकरे, मेहमानों को नंगे पैर छोड़ने बाहर तक आए ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’


