मॉस्को, (media saheb.com) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वैक्सीन ( #Corona_virus ) की आपूर्ति को लेकर अमीर देशों की खिंचाई करते हुए कहा है कि वे गरीब और सर्वाधिक पिछड़े हुए देशों तक इस वैक्सीन को पहुंचाने में मदद करें।
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधनोम गेब्रिएसस ने शुक्रवार को कहा कि वैक्सीन निर्माता कंपनियां और अमीर देश वैक्सीन को लेकर द्विपक्षीय सौदे करना बंद करें और ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन बनाने और इसके समान वितरण पर जोर दें।
अधनोम गेब्रिएसस ने जिनेवा में संवाददाता सम्मेलन में कहा,
‘ WHO के वैक्सीन वितरण तंत्र ‘ काेवैक्स ‘ ने वैक्सीन की दो करोड़ खुराकों का अनुबंध किया है, लेकिन अमीर देश अतिरिक्त द्विपक्षीय सौदे करके वैक्सीन की आपूर्ति कर रहे हैं। मैं उन देशों से अपील करता हूं,
जिनके पास अधिक मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं वे तत्काल ‘ कोवैक्स ‘ को भी वैक्सीन उपलब्ध कराएं। अब तक 42 देशों ने टीकाकरण शुरू कर दिया है,
जिनमें 36 उच्च आय और छह मध्यम आय वाले देश शामिल हैं। अमीर देशों ने शुरुआत में ही कई वैक्सीन खरीदे हैं। इससे संभावित रूप से सभी के लिए वैक्सीन की कीमत बढ़ जाएगी, जिससे सबसे गरीब और पिछड़े देशों को वैक्सीन नहीं मिल पाएगी। ‘(वार्ता)(the states. news)
Tuesday, March 3
Breaking News
- हीर–रांझा और लैला–मजनूं की विरासत में साँस लेता जयपुर तमाशा: 250 वर्षों की रंगमंचीय परंपरा
- कप्तानी पर संकट! राशिद खान से छिन सकती है अफगानिस्तान की कमान, बोर्ड ने दिए बदलाव के संकेत
- युद्ध की आहट में सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर? ₹3 लाख चांदी और ₹2 लाख सोने का अनुमान
- प्रदेश में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 33 पार, फतेहपुर रहा सबसे गर्म शहर
- बेगूसराय में शराबबंदी की खुली पोल: होली से पहले सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें, बाइक सवार फरार
- सर्वोत्तम के साथ यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी योगी सरकार
- उत्तर प्रदेश में शिशु देखभाल पर खर्च होंगे 1090 करोड़ रुपये, मृत्यु दर घटाने पर होगा फोकस
- सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव
- रायपुर में बम धमकी से हड़कंप: पासपोर्ट कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की चेतावनी, ई-मेल से मचा अलर्ट
- बेतिया में पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा: 3 साइबर बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल से मिले चौंकाने वाले सबूत


