मुंबई, (mediasaheb.com) फिल्म निर्माता आनंद पंडित और महानायक अमिताभ बच्चन की लंबे समय से चली आ रही दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। आनंद पंडित का कहना है कि बच्चन साहब ने उन्हें हमेशा अपनी भव्यता, प्रतिबद्धता और व्यक्तित्व के साथ स्तब्ध किया है। वे उनकी व्यावसायिकता से अभिभूत हैं। गौरतलब है कि अभी हाल ही में अस्पताल से बाहर आने के बाद बिग बी आनद पंडित की फ़िल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग के लिए पोलैंड जाने को राजी हो गए। आनंद पंडित ने बताया कि इस दौरान बिग बी के लिए वे खुद भी उनके साथ यात्रा करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि शूटिंग के दौरान उनकी अच्छी देखभाल हो सके। अमिताभ बच्चन को एक ऐसे अभिनेता के रूप में जाना जाता है जिन्होंने हमेशा हर चीज से पहले अपने काम को वरीयता दी है। अमिताभ बच्चन ने फिर से साबित किया है कि समर्पण और प्रतिबद्धता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है। इन दिनों आनंद पंडित दोनों बच्चन के साथ काम कर रहे हैं – अभिताभ बच्चन के साथ ‘चेहरे’ और जूनियर बच्चन के साथ ‘द बिग बुल’। ‘चेहरे’, अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो एक मर्डर मिस्ट्री है। यह फिल्म रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है।
Friday, April 17
Breaking News
- केंदुआडीह में सड़क धंसने के बाद गैस रिसाव से हड़कंप, डेंजर जोन घोषित इलाका
- निजी स्कूल की टीसी पर सरकारी स्कूल में दाखिला अनिवार्य होगा
- समाज के हर वर्ग तक संवाद एवं संपर्क बढ़ाना आवश्यक: डॉ. मोहन यादव
- भागलपुर,282 कंप्यूटर शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता की जांच शुरू
- महिला आरक्षण बिल अटका: लोकसभा में संख्या नहीं जुटा पाई सरकार, 298 वोट पर सिमटा समर्थन
- मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
- बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार
- महाकुंभ वायरल गर्ल और फरमान को ढूंढ़ने के लिए केरल में छापा, एमपी पुलिस जुटा रही है सबूत
- चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मध्यप्रदेश में पेंशनर्स को मिली महंगाई राहत में 3% की वृद्धि, आदेश जारी

