मुंबई, (media saheb.com) बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने CORONA संक्रमित मरीजों की मदद के लिये 100 ऑक्सीजन सिलेंडर्स का इंतजाम किया है।
कोरोना वायरस महामारी संकट के समय रवीना टंडन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया हैं। रवीना ,कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ मदद के लिए आगे आई हैं।
रवीना टंडन ने कहा कि अस्पताल बहुत ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं, इसलिए हम ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं, जो सीधे जरूरतमंदों को भेजे जा सकते हैं, दिल्ली भेजे जाने के लिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर तैयार हैं। हमारी टीम ऑक्सीजन किट से लेकर ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर तक हम सभी संसाधन जुटाने की कोशिश कर रही हैं। संक्रमण रोकने के लिए हम पुलिस और एनजीओ के संपर्क में हैं। हम इस मुश्किल समय में लोगों से मदद करने की अपील करते हैं।
रवीना ने लिखा ,मुझे उम्मीद है कि कालाबाजारी करने वालों को पकड़कर जांच के दायरे में लाया जाएगा। आजकल जो भी हो रहा है उस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। यह एक विनाश जैसा है। अमीर लोग इंजेक्शन और ट्रीटमेंट के लिए पैसे चुका रहे हैं,
लेकिन आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना से परे है। यह निराश कर देने वाला और दिल तोड़ देने वाला एक शर्मनाक दृश्य है।(वार्ता) (the states. news)
Monday, April 6
Breaking News
- बीजेपी स्थापना दिवस पर वसुंधरा राजे के तीखे तेवर, अवसरवादियों की जगह मूल वफादारों को तवज्जो देने की उठाई मांग
- Iran-US Ceasefire: ईरान ने 45 दिन के युद्धविराम और होर्मुज बंद करने की शर्तों को नकारा
- क्या अगले 48 घंटे में US-ईरान के बीच सीजफायर होगा? ईरान का मध्यस्थों को नया प्रस्ताव
- लखनऊ मेट्रो में बड़ी सुरक्षा चूक, बादशाहनगर स्टेशन पर महिला के बैग से 53 जिंदा कारतूस बरामद
- राजस्थान हाउसिंग बोर्ड भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, जूनियर असिस्टेंट के पदों पर नियुक्तियों पर लगा ग्रहण
- Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बनेगा खतरनाक व्यतिपात योग, इन 4 राशियों को रहेगी विशेष सतर्कता
- मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं
- डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई
- बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री, नीतीश कुमार के सामने लगे अगले मुख्यमंत्री के नारे
- महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रूपए

